.
Nationalभारी बारिश को लेकर अलर्ट, कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारी बारिश को लेकर अलर्ट, कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नैनीतालः उतराखंड के नैनीताल में 26 सितंबर को मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी शनिवार को बंद रहेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल की ओर से 25 सितंबर को जारी आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है। इसे देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश के तहत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं, इस आदेश के दायरे से बाहर रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अम्ब में यूजीसी के विरोध में निकला महामार्च, यूजीसी रेगुलेशन 2026 वापस लेने की मांग

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब में विभिन्न संगठनों के सहयोग से...

पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : सुमन सैनी

चंडीगढ़ : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा...

Jalandhar News: महेंद्रू मोहल्ला जादू-टोना विवाद में दूसरा पक्ष आया सामने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के महेंद्रू मोहल्ला के जादू-टोना करने...

हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों...

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम फल-सब्जियों की कीटनाशक जांच की सुविधा अब बिल्कुल मुफ्त

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

अम्ब में यूजीसी के विरोध में निकला महामार्च, यूजीसी रेगुलेशन 2026 वापस लेने की मांग

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब में विभिन्न संगठनों के सहयोग से विद्यार्थियों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने शुक्रवार को विशाल महामार्च...

पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : सुमन सैनी

चंडीगढ़ : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी वीरवार को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) नागरिक...

Jalandhar News: महेंद्रू मोहल्ला जादू-टोना विवाद में दूसरा पक्ष आया सामने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर के महेंद्रू मोहल्ला के जादू-टोना करने के मामले में दूसरा पक्ष मीडिया के सामने आया है।...

हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में किराये के भवनों में...