बालोदः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के NH 30 के रायपुर जगदलपुर मार्ग में मरकटोला घाटी पास ट्रक और डीजे पिकअप की टक्कर में 6 युवकों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हैं। इस हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिकअप में 10 लड़के सवार थे जिसमें से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार युवकों ने अस्तपाल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
बाकी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। पुलिस के अनुसार मृतक धुमाल पार्टी के सदस्य थे और पिक अप वाहन में सवार होकर सभी कवर्धा से जगदलपुर की ओर जा रहे थे। अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक कवर्धा से जगदलपुर जा रही स्वराज माज़दा की 16 पहिया ट्रक ने डीजे पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के वक्त माज़दा में 13 लोग सवार थे। सड़क किनारे खराब खड़ी माज़दा को ट्रक ने घसीटते हुए जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद गेहूं से भरा ट्रक भी कुछ दूरी पर पलट गया, जिसमें मौके पर दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त चार और घायलों ने दम तोड़ दिया। हादसे में सभी घायलों का जिला अस्पताल धमतरी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है। घटना बालोद जिले के मरकाटोला घाट की है।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत बचाव कार्य शुरू किया और पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार लोग उसमें फंस गए।