.
National24 मिनट में Canara Bank में हुई डकैती, 43 लाख की नगदी...

24 मिनट में Canara Bank में हुई डकैती, 43 लाख की नगदी सहित 23 KG सोना लेकर फरार, कर्मी घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

25 साल बाद सबसे बड़ी लूट

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर के व्यस्ततम गोलमुरी चौक के समीप स्थित केनरा बैंक की शाखा में डकैती हो गई। जहां सुबह हथियारबंद अपराधियों ने राज्य के आपराधिक इतिहास की सबसे बड़ी डकैती को अंजाम दिया। वर्ष 2000 में झारखंड गठन के बाद से किसी भी वित्तीय संस्थान में हुई यह अब तक की सबसे बड़ी स्वर्ण व नकदी डकैती है। दरअसल, मूसलाधार बारिश की आड़ में रेनकोट पहनकर पहुंचे 5 डकैतों ने महज 24 मिनट के भीतर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर चेस्ट और सेफ से ग्राहकों का करीब 36 करोड़ रुपये मूल्य का 23 किलोग्राम सोना (600 पैकेट) और 43 लाख रुपये नकद लूट लिए।

घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर आसानी से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के अनुसार, सुबह करीब सवा नौ बजे बैंक खुला ही था और अंदर सफाई का काम चल रहा था। तभी तेज बारिश का फायदा उठाकर रेनकोट और कैप पहने पांच अपराधी सामान्य ग्राहकों की तरह अंदर दाखिल हुए। मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार ने जब उनके संदिग्ध हाव-भाव को देखकर पूछताछ करने की कोशिश की, तो एक अपराधी ने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर जानलेवा वार कर दिया। गार्ड के लहूलुहान होकर गिरते ही लुटेरों ने हथियार लहराते हुए बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

कर्मचारियों को एक कोने में करने के बाद तीन अपराधी सीधे शाखा प्रबंधक अजीत कुमार के केबिन में घुसे। अपराधियों ने प्रबंधक की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर गोली मारने की धमकी दी और उन्हें स्ट्रांग रूम की ओर ले गए। दहशत के साए में अपराधियों ने प्रबंधक से चेस्ट और गोल्ड सेफ की चाबियां छीनकर उन्हें खुलवाया। चेस्ट में रखे 43 लाख रुपये नकद समेटने के बाद अपराधियों ने गोल्ड लोन वाले सेफ से करीब 600 पैकेटों को अपने बैग में भर लिया।

इन पैकेटों में ग्राहकों का लगभग 23 किलोग्राम सोना सुरक्षित रखा था, जिसकी अनुमानित कीमत 36 करोड़ रुपये है। डकैती की पूरी वारदात को सुबह 9:20 से 9:44 बजे के बीच अंजाम दिया गया। लूटपाट के बाद अपराधी आराम से बाहर निकले, जहां सड़क पर उनके दो सहयोगी बाइक स्टार्ट कर पहले से खड़े थे। पांचों लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए। पूरी वारदात बैंक और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज से साफ है कि अपराधियों ने बैंक खुलने के समय, सुरक्षा इंतजामों और भागने के रास्तों की कई दिनों तक गहन रेकी की थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में 20 पुलिस अधिकारियों की विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। जमशेदपुर से सटे सरायकेला, चाईबासा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा से जुड़ी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है। टोल प्लाजा और चेक पोस्टों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस की टेक्निकल सेल और सर्विलांस टीम अपराधियों के हुलिए का मिलान अंतरराज्यीय डकैत गिरोहों के डोजियर से कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026...

बस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

शिमलाः जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे...

मुख्यमंत्री ने बाजरा व धान खरीद कार्यों की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से पहले एलपीयू के ‘गियर अप सीज़न 5’ में 6,000 से ज़्यादा इनोवेटर्स ने लिया हिस्सा

जालंधर (Ens): भारत के प्रमुख स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 ने देश भर के हज़ारों युवा इनोवेटर्स...

Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले पर ड्रोन से रखी जा रही पैनी नजर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के पवित्र मंदिर में लगने वाले मेले को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को...

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026 में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धा में...

बस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

शिमलाः जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।...