.
Nationalट्राला-पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, देखें वीडियो

ट्राला-पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुरः जिले में सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर-बिधनू मार्ग पर सीढ़ी इटारा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ट्रेलर और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान औरैया निवासी ट्राला चालक नीरज कुमार (40) और साढ़ के पतारा के रायपुर निवासी पिकअप चालक कुलदीप कुमार अवस्थी (40) के रूप में हुई।

हादसे में ट्रेलर और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दोनों चालकों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दोनों वाहन आमने-सामने आते और जोरदार टक्कर होते दिखाई दे रहे हैं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन में फंस गए। बताया गया कि नीरज ट्राला लेकर बिधनू की ओर से किसान नगर की तरफ जा रहे थे। सीढ़ी इटारा के पास सामने से आ रहे कुलदीप के पिकअप से ट्राला की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

भटोली में 27.56 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन भी बरामद

ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस...

Punjab News: कार और ऑटो की टक्कर में चालक घायल, सड़क पर बिखरे अंडे, देखें वीडियो

पठानकोटः सरना के पास फार्म से अंडे लेकर जा...

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026...

भटोली में 27.56 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन भी बरामद

ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में स्पेशल...

Punjab News: कार और ऑटो की टक्कर में चालक घायल, सड़क पर बिखरे अंडे, देखें वीडियो

पठानकोटः सरना के पास फार्म से अंडे लेकर जा रहे ऑटो को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार...

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से पहले एलपीयू के ‘गियर अप सीज़न 5’ में 6,000 से ज़्यादा इनोवेटर्स ने लिया हिस्सा

जालंधर (Ens): भारत के प्रमुख स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 ने देश भर के हज़ारों युवा इनोवेटर्स...

Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले पर ड्रोन से रखी जा रही पैनी नजर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के पवित्र मंदिर में लगने वाले मेले को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को...