.
JalandharJalandhar News: महेंद्रू मोहल्ला जादू-टोना विवाद में दूसरा पक्ष आया सामने, देखें...

Jalandhar News: महेंद्रू मोहल्ला जादू-टोना विवाद में दूसरा पक्ष आया सामने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महेंद्रू मोहल्ला में जादू-टोना और सोने के कड़े से जुड़े विवाद में अब नया मोड़ सामने आया है। जहां, मामले में आरोप लगाने वाले परिवार के बाद अब दूसरा पक्ष भी मीडिया के सामने आया है। विकास और उसकी मां कमला ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।

विकास ने कहा- कड़ा सोने का नहीं, पीतल का था
मीडिया से बातचीत में विकास ने बताया कि शीतल की मां उसके घर एक कड़ा लेकर आई थीं। उन्होंने कड़े की पॉलिश करने की बात कही थी। विकास के अनुसार, जब उसने कड़े को चेक किया तो वह सोने का नहीं बल्कि पीतल का बना हुआ था।

विकास ने कहा कि उसने कड़े से कोई सोना नहीं निकाला और न ही उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की। उसका कहना है कि उसे इस काम का कई साल का अनुभव है और वह सोने और पीतल की अच्छी पहचान कर सकता है। विकास ने अपने ऊपर लगाए गए जादू-टोना के आरोपों को भी गलत बताया। उसका दावा है कि दूसरे परिवार की ओर से उसे जानबूझकर इस मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

विकास की मां कमला ने भी आरोपों को नकारा
विकास की मां कमला ने बताया कि करीब दो-तीन दिन पहले उन्हें फोन आया था और विकास के बारे में पूछा गया था। जब उन्होंने फोन करने वाले से काम के बारे में पूछा तो बताया गया कि एक कड़ा तौलवाना है। कमला के अनुसार, इसके बाद संबंधित लोग कड़ा लेकर उनके घर आए। कड़ा देखने के बाद विकास ने बताया कि वह सोने का नहीं है।

कमला का आरोप है कि इसके बाद उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाने के लिए उस पर तरह-तरह के आरोप लगाए जाने लगे। उन्होंने जादू-टोना करने के आरोपों को भी पूरी तरह गलत बताया।

ये था पूरा मामला
महेंद्रू मोहल्ला निवासी सरिता टंडन ने आरोप लगाया था कि उनके पड़ोस में रहने वाले जादू-टोना करते हैं। महिला के अनुसार, दो दिन पहले मंगलवार को उनके घर की छत पर एक नींबू फेंका गया था। सरिता का कहना था कि नींबू पर सिंदूर लगा हुआ था और उसमें पिन भी लगी हुई थी। उन्होंने नींबू को उठाकर पड़ोसियों को दिखाया और बाद में उसे घर से बाहर फेंक दिया।

छत पर मिली काले रंग की गुड़िया
सरिता के अनुसार, अगले दिन जब वह अपनी छत पर पौधों को पानी देने गईं तो वहां उन्हें एक काले रंग की गुड़िया मिली। महिला ने बताया कि गुड़िया की एक बाजू मुड़ी हुई थी। इसके बाद उन्होंने इसे जादू-टोने से जोड़ते हुए पड़ोसियों पर शक जताया। सरिता का कहना है कि कुछ समय पहले पड़ोसियों के साथ उनका विवाद भी हुआ था, जिसके कारण उन्हें शक है कि यह सामान जानबूझकर उनकी छत पर फेंका गया।

सोने के कड़े को लेकर भी लगाया था आरोप
सरिता ने यह भी आरोप लगाया कि करीब दो महीने पहले उनकी बेटी ने सोना साफ करवाने के लिए पड़ोस में रहने वाले लोगों को दिया था। उनका आरोप था कि कड़े से करीब डेढ़ से दो ग्राम सोने का हेरफेर किया गया।

महिला के मुताबिक, इस मामले में उन्होंने पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को डल्हौजी जाना था, जिसके चलते सोने के कड़े से संबंधित काम पड़ोसियों को दिया गया था। सरिता के पास लुधियाना के अनमोल ज्वैलर की पर्ची भी होने की बात सामने आई है। उनका कहना है कि इसी जगह से सोने का कड़ा खरीदा गया था।

मामले को सुलझाने के लिए पड़ोसियों को बुलाया
सरिता के अनुसार, सोने के कड़े को लेकर जब पड़ोसी से बातचीत की गई तो विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद जादू-टोने से जुड़ा मामला सामने आने पर उन्होंने आसपास के लोगों को भी इकट्ठा किया। उन्होंने संबंधित पड़ोसी को फोन करके मौके पर बुलाने की कोशिश की, ताकि दोनों पक्षों के बीच बातचीत से मामला सुलझाया जा सके। हालांकि, आरोप के अनुसार पड़ोसी वहां नहीं आए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को दोबारा मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ससुरालियों व पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, देखें वीडियो

परिवार वालों ने पुलिस-प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार लुधियानाः...

सरस्वती विद्या मंदिर गुलरवाला में सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित

बददी,सचिन बैंसल: राष्ट्रभक्ति एवं मातृभूमि के प्रति सम्मान की...

उप-मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल सड़क परिवहन...

रोटरी क्लब बद्दी के रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान

बद्दी,सचिन बैंसल: रोटरी क्लब बद्दी की ओर से रोटरी...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर...

Punjab News: ससुरालियों व पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर व्यक्ति ने दी जान, देखें वीडियो

परिवार वालों ने पुलिस-प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार लुधियानाः जिले के हैबोवाल इलाके में पारिवारिक विवाद से परेशान एक...

सरस्वती विद्या मंदिर गुलरवाला में सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित

बददी,सचिन बैंसल: राष्ट्रभक्ति एवं मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से आज सरस्वती विद्या...

उप-मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के निदेशक मंडल की 164वीं बैठक तथा हिमाचल...

रोटरी क्लब बद्दी के रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान

बद्दी,सचिन बैंसल: रोटरी क्लब बद्दी की ओर से रोटरी की ‘महाकुंभ मुहिम’ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया...