ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना वंगाणा के अंतर्गत लोहे की शटरिंग की चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस थाना बंगाणा में मामला पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रोज शिकायतकर्ता द्वारा लोहे की शटरिंग की 20 प्लेटों की चोरी की रिपोर्ट पुलिस थाना बंगाणा में दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस थाना बंगाणा में जांच के दौरान प्रभारी पुलिस थाना बंगाणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपितों पंकज सिंह निवासी गांव सपनेड़ा डा0 बराड़ा तह0 टौणी देवी जिला हमीरपुर व शम्मी चौहान निवासी गांव हयोड़ डा0 अवाहदेवी तह0 भोरन्ज जिला हमीरपुर को वारदात में प्रयुक्त गाड़ी सहित गिरफ्तारी की तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश किया गया।
वहीं माननीय अदालत ने पुलिस को दोनों आरोपितों का 02 मई तक पुलिस रिमांड दिया गया है। जिस पर गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की हुई शटरिंग लोहे की 20 प्लेटें गांव ठमाणी जिला हमीरपुर से बरामद कर लिया है और आगामी जांच जारी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने घर, दुकान एवं निर्माण स्थलों (जैसे शटरिंग सामग्री आदि) की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध करें तथा कीमती सामान खुले में न छोड़ें। रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें। तथा कबाड़/लोहे का सामान खरीदने-बेचने वाले व्यक्ति बिना वैध दस्तावेज के सामान का लेन-देन न करें। अजनबियों को बिना सत्यापन के कार्य पर न रखें। पुलिस आप सभी से सहयोग की अपेक्षा करती है। आपकी सतर्कता से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
