Girl in a jacket
HomeInternationalसबसे बड़े बैटरी भंडारण संयंत्रों में से एक में लगी भीषण आग,...

सबसे बड़े बैटरी भंडारण संयंत्रों में से एक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में लगी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। इस बीच अमेरिका एक बार फिर झुलसा गया है। दुनिया के सबसे बड़े बैटरी भंडारण संयंत्रों में से एक में भीषण आग लग गई।जिस कारण सैकड़ों लोगों को वहां से हटने का आदेश दिया गया।आग के कारण लगभग 1,500 लोगों को मॉस लैंडिंग और एल्कहॉर्न स्लौ क्षेत्र को खाली करने का निर्देश दिया गया है।

बताया जा रहा है कि उत्तरी कैलिफोर्निया में राजमार्ग एक का एक हिस्सा बंद कर दिया गया। सैन फ्रांसिस्को से लगभग लगभग 124 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मॉस लैंडिंग पावर प्लांट का स्वामित्व टेक्सास की कंपनी विस्ट्रा एनर्जी के पास है और इसमें हजारों लिथियम बैटरियां हैं।

लिथियम बैटरियां सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त बिजली के भंडारण के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन यदि इनमें आग लग जाए तो इसे बुझाना बहुत कठिन हो सकता है। मोंटेरी काउंटी के सुपरवाइजर ग्लेन चर्च ने केएसबीडब्ल्यू बताया कि यह एक आपदा है।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -