Unaतिरंगे की शान में ऊना में उमड़ा जनसैलाब, हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली...

तिरंगे की शान में ऊना में उमड़ा जनसैलाब, हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: देश की आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज ऊना में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में निकली इस यात्रा में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा ऊना राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “तिरंगा हमारी शान है” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। हजारों कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान सर्वोपरि है।

भाजयुमो मंडल ऊना बसदेहड़ा के अध्यक्ष साहिल बाली एवं हरप्रीत सिंह ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसके तीन रंग देश के साहस, शांति और समृद्धि की भावना को दर्शाते हैं, जबकि अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज देश के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

साहिल बाली एवं हरप्रीत सिंह ने कहा कि ऊना में तिरंगा यात्रा को जिस प्रकार हजारों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का समर्थन मिला, वह राष्ट्र के प्रति जनता के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व, पार्टी पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं तथा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों राष्ट्रभक्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

तिरंगे के सम्मान में एकजुट ऊना—राष्ट्रभक्ति के जोश से गूंजा पूरा क्षेत्र।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Kapil Sharma के रेस्तरां पर फायरिंग करने का मामलाः RCMP ने 2 आरोपियों को किया काबू

ओटावाः कनाडा में पुलिस ने हास्य कलाकार कपिल शर्मा...

Punjab News: सुसाइड केस में नया मोड़, मां बोली- लड़की के परिवार ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में बॉयफ्रेंड पर हमले से नाराज युवती...

झोटा हत्याकांडः एक्शन कमेटी और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा, देखें वीडियो

मानसाः नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर...

Jalandhar News: सड़क हादसे में 17 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना गोराया के गांव ढेसियां ​​काहनन के...

Kapil Sharma के रेस्तरां पर फायरिंग करने का मामलाः RCMP ने 2 आरोपियों को किया काबू

ओटावाः कनाडा में पुलिस ने हास्य कलाकार कपिल शर्मा के रेस्तरां पर पिछले साल हुई गोलीबारी के मामले में...

Punjab News: सुसाइड केस में नया मोड़, मां बोली- लड़की के परिवार ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में बॉयफ्रेंड पर हमले से नाराज युवती (रायना धीर) के सुसाइड मामले में अब एक नया मोड़...

झोटा हत्याकांडः एक्शन कमेटी और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा, देखें वीडियो

मानसाः नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाजार में एक दवा की...

Jalandhar News: सड़क हादसे में 17 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना गोराया के गांव ढेसियां ​​काहनन के 17 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत का दुखद...