AdvertisementPunjab Government
Nationalतलवार लेकर ससुराल पहुंचा व्यक्ति, सास-ससुर पर किए ताबड़तोड़ वार, बना दहशत...

तलवार लेकर ससुराल पहुंचा व्यक्ति, सास-ससुर पर किए ताबड़तोड़ वार, बना दहशत का माहौल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पालीः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, पत्नी के छोड़कर जाने से बौखलाया पति तलवार हाथ में लेकर ससुरालियों के घर घुस गया और सामने आते ही पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। आरोपी ने पीछा किया, मगर रास्ते में गिर पड़ा। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए ससुर के सिर पर तलवार से हमला किया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने सास के हाथ-पैरों पर भी बेरहमी से वार किए और फरार हो गया। वहीं सनसनीखेज वारदात के अगले दिन आरोपी तलवार लेकर फिर बच्चों से मिलने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।

जानकारी देते कोतवाली थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी अजय (37) पुत्र रामनिवास निवासी रेण (मेड़ता सिटी), जोधपुर में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। आरोपी अजय शुक्रवार शाम को बाइक लेकर पाली शहर के रामदेव रोड स्थित गांधी नगर में अपने ससुराल पहुंचा था। वहां उसने तलवार से वार कर ससुर जगदीश जोशी (58), सास दुर्गा देवी (54) और पत्नी आशा (36) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में जगदीश जोशी और दुर्गा देवी को जोधपुर रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी रात को जोधपुर चला गया था। शनिवार सुबह उसे बच्चों की याद आई, जिसके बाद वह उनसे मिलने के लिए वापस पाली पहुंचा। इसी दौरान लोगों ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तलवार को जैकेट के अंदर छुपाकर साथ लाया था। पुलिस ने उसके कब्जे से तलवार और बाइक भी बरामद की है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी आशा करीब तीन-चार महीने से अपने मायके रही थी। बच्चों को भी लेकर आ गई थी। कई बार कहने के बाद भी ससुराल वापस नहीं आ रही थी। दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कर रखा था। इसी बात से परेशान होकर वह पत्नी को मारने के इरादे से तलवार लेकर ससुराल पहुंचा। इस दौरान जब सास-ससुर बीच-बचाव के लिए आए तो उन पर भी तलवार से वार कर दिए। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...