Girl in a jacket
HomeNationalज्योत लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को बस ने मारी टक्कर, 2 की...

ज्योत लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को बस ने मारी टक्कर, 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार बस ने ज्योत लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, गांव खानपुर चोला बुलंदशहर धर्मेंद्र सिंह निवासी ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा गौरव अपने दोस्त निखिल, रचित व मनीष के साथ दिल्ली स्थित कालका मंदिर से माता की ज्योति लेने गया था। चारों दोस्त शुक्रवार को ज्योति लेकर पैदल NH 34 होकर लाल कुआं से दादरी की तरफ बढ़ रहे थे। रात में करीब 11.30 बजे डेरी मच्छा गांव के पास पीछे से आ रही रोडवेज चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में चारों युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान गौरव व निखिल की मौत हो गयी। रचित व मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का ग्रेटर नोएडा अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।

नवरात्र शुरू होने से पहले श्रद्धालु अक्सर दिल्ली से माता की ज्योति लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और बुलंदशहर की तरफ जाते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था साथ चलता है। कई बार इनकी भीड़ की वजह से हाइवे पर जाम भी लग जाता है। कई बार यह जत्थे सड़क हादसों का भी शिकार हो जाते हैं या फिर इनकी वजह से दुघर्टना हो जाती है। पुलिस और प्रशासन इन पर लगाम लगाने में नाकाम है। जिसकी वजह से हर वर्ष यह जत्थे हादसे का शिकार होते हैं। अगर इन जत्थों को लेकर भी नियम-कानून बना दिए जाएं तो सड़क हादसों को रोका जा सकता है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -