Girl in a jacket
HomeHimachalकुटलैहड़ के मंदली स्कूल में बनेगा बड़ा इंडोर स्टेडियम सीएम सुक्खू रखेंगे...

कुटलैहड़ के मंदली स्कूल में बनेगा बड़ा इंडोर स्टेडियम सीएम सुक्खू रखेंगे नींव : देवेन्द्र भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
सीसे स्कूल मंदली में रही वार्षिक समारोह की धूम, 28 लाख से निर्मित भवन का चीफ गेस्ट विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने किया उद्घाटन
ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में मंदली स्कूल में एक ऐतिहासिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा और उसके ऊपर चाहे दो करोड़ खर्च हों लेकिन इस इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को हर सुविधा मुहैया होगी और वहुत जल्द एस्टीमेट तैयार करके माननीय मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू से मंदली स्कूल के इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करवाया जाएगा। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बंगाणा उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समरोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद सम्बोधन में कहे। विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रूप करने के लिए बचनबद्ध है। और उसमें कुटलैहड़ भी पीछे नहीं है।उन्होंने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख का साधन नहीं बल्कि जनता की सेवा का एक जरिया है। ओर यही सरकार का व्यावस्था परिवर्तन है। भुट्टो ने कहा कि सरकारी स्कूलों में भाषणवाज़ी की बजाए केवल शिक्षा के उत्थान और छात्रों से शिक्षा संम्वाद हो। 
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू का कुटलैहड़ प्रवास होगा और उसमें हम कुटलैहड़ के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट की घोषणाएं भी करवाएंगे। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने सुंदर संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बहीं कार्यक्रम से पूर्व विधायक भुट्टो ने 30 लाख से बने स्कूल परिसर में दो कमरों का उद्घाटन किया। स्कूल प्रिंसीपल देवेंद्र चौहान द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और स्कूल की कुछ मांगो को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने स्कूल में प्रस्तावित कलामंच के लिए 3 लाख स्कूल में खिलाड़ियों की खेल किटों के लिए एक लाख महिला मंडल के लिए 3 लाख स्कूल में संस्कृति कार्यक्रम के लिए 11 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिंव अजय शर्मा,अशोक ठाकुर,श्याम लाल, स्कूल प्रिंसीपल देवेंद्र चौहान, स्थानीय प्रधान,उपप्रधान, बीडीसी सदस्य एसएमसी कमेटी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -