Girl in a jacket
HomeBreaking Newsबिल्ली से डरकर भागी, गर्म दूध में गिरी 3 वर्षीय बच्ची की...

बिल्ली से डरकर भागी, गर्म दूध में गिरी 3 वर्षीय बच्ची की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डीगः राजस्थान के डीग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां बिल्ली के डर से भागी बच्ची गर्म दूध में गिर गई। इस हादसे में बच्ची 70 प्रतिशत झुलस गई। घटना में 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। राजस्थान के डीग जिले में 3 साल की बच्ची बिल्ली से डरकर पास रखे गर्म दूध के बर्तन में गिर गई। बुरी तरह झुलसी बच्ची की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने वीरवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची सारिका को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया था जहां बुधवार रात को उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। कामां की पुलिस ने यह बताया कि बच्ची के पिता जम्मू में सेना में तैनात हैं और वह आज अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। परिवार कामां कस्बे की अगमा कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने यह बताया कि घटना 25 मार्च की शाम की है।

सारिका के दादा हरिनारायण ने संवाददाताओं को यह भी बताया कि सारिका की मां हेमलता ने दूध उबालकर बर्तन में चूल्हे के पास रख दिया था। तभी छत पर अचानक एक बिल्ली आ गई। उन्होंने यह भी बताया कि बिल्ली को देखकर सारिका पीछे मुड़ी और भागने लगी जिसकी वजह से वह गर्म दूध के बर्तन से टकराकर उसमें गिर गई थी। परिजनों ने उसे कामां के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने सार‍िका को प्राथम‍िक उपचार देकर जिला हॉस्पिटल रेफर कर द‍िया था। जहां से उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया था और फिर वहां से जयपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन उसका शरीर बहुत ज्यादा जल गया था, जिसके कारण इलाज के दौरान ही सार‍िका ने दम तोड़ दिया था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -