Unaतेज भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.3 थी तीव्रता 

तेज भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.3 थी तीव्रता 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। वहीं भूकंप का केंद्र नागोया से 262 किमी दूर उत्तर दिशा में है। यह भूकंप जापान के पश्चिमी प्रांत इशिकावा में महसूस किए गए हैं। हालांकि अधिकारियों द्वारा भूकंप के बाद सुनामी को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई थी। जापान के मीडिया के मुताबिक भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि समुद्र के लेवल में 20 सेमी से भी कम का बदलाव संभव है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त इमारतों की जांच की जा रही है। लेकिन अबतक इस बाबत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

कहां आया भूकंप

खबरों के मुताबिक जापान के इशिकावा प्रांत में 60 किमी की गहराई में भूकंप आया। यह भूकंप का केंद्र नागोया से उत्तर दिशा में 260 किमी दूर रहा। वहीं टोक्यों से लगभग 300 किमी दूर उत्तर पश्चिमी में इस भूकंप का केंद्र था। जापान टाइम्स के मुताबिक भूकंप आने के कारण रेलवे की कुछ लाइनों पर यातायात प्रभावित हुआ है व कुछ लाइनों पर सेवा को निलंबित किया गया है। भूकंप आने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। 

2011 के भूकंप ने मचाई थी तबाही

गौरतलब है कि साल 2011 में जापान में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। 11 मार्च 2011 को 9 तीव्रता के भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। इसके बाद आई सुनामी ने जापान को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस भूकंप में 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि 5 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया था। वहीं नेपाल में भी कुछ साल पहले भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि टेक्टोनिक प्लेट्स में होने वाले बदलाव व घर्षण के कारण धरती के सतह पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...