Himachalपंजाबः बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन बारिश की संभावना, विभाग...

पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन बारिश की संभावना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने पंजाब में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश भी होगी, जबकि 19 व 20 मार्च को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे। मौसम विभाग ने 17 से 21 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में गरज और चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई।

वहीं हरियाणा के 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी में येलो अलर्ट किया है। इन जगहों पर गरज और चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी जाती है कि वे गेहूं की फसल में सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित रखें।

वहीं, मौसम विभाग ने किसानों को स्पष्ट संकेत दिया है कि वे फसल की कटाई ना करें और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट भी की संभावना है। मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताया गया है। इसका बड़ा असर सरसों की खरीद पर पड़ सकता है, क्योंकि हरियाणा के जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें कई जिले सरसों की खेती के लिए जाने जाते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh समेत सभी विभागाध्यक्षों ने जारी किया नया Prospectus

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जांलधर की ओर...

साली से दुष्कर्म की कोशिश, गोली मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

भीलवाड़ाः साली से दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर...

फंदे से लटक रहा था पिता, 7 साल का बेटा बना रहा था वीडियो, शक के दायरे में पत्नी

गुरुग्रामः गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी के एसोसिएट...

America के Shopping Centre में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोगों की मौके पर मौत, देखें वीडियो

नई दिल्ली: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती...

Meharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh समेत सभी विभागाध्यक्षों ने जारी किया नया Prospectus

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जांलधर की ओर से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के मौके पर कॉलेज...

साली से दुष्कर्म की कोशिश, गोली मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

भीलवाड़ाः साली से दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर जीजा ने साली को गोली मारकर हत्या कर दी है।...

फंदे से लटक रहा था पिता, 7 साल का बेटा बना रहा था वीडियो, शक के दायरे में पत्नी

गुरुग्रामः गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी के एसोसिएट ऑपरेटर का पत्नी के तलाक मांगने के बाद फंदे पर...

Iran की अमेरिका को सरेआम धमकी, सांसद Ebrahim Raisi ने कहा कि – ‘स्टोन एज में पहुंचा देंगे’

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते हुए तनाव के बीच में तेहरान ने वॉशिंगटन को हमला करने...