InternationalAmerica के Shopping Centre में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोगों की मौके...

America के Shopping Centre में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोगों की मौके पर मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती दिख रही है। अब ऐसा ही नया मामला इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर का सामने आया है जहां पर शनिवार को दोपहर एक बिजी शॉपिंग एरिया में एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। घटना में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं काफी लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया है। फिलहाल पुलिस हमले की वजह और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है।

शॉपिंग एरिया में अचानक शुरु हुई फायरिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीबन 2:30 बजे हुई है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हमलावर ने ट्विन फॉल्स के मशहूर इन एन ऑउट बर्गर रेस्टोरेंट के पास में स्थित शॉपिंग एरिया में अचानक से गोलियां चलनी शुरु हो गई। फायरिंग शुरु होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

घटना की सूचना जैसे ही मिली पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी। वहीं अधिकारियों ने भी हमलवार को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें हमलावर गोली लगने से मारा गया है।

अब इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक वीडियो में व्यक्ति AR स्टाइल राइफल सेकर इन-एन-आउट बर्गर रेस्तरां के सामने घूमता हुआ नजर आ रहा है। दूसरे वीडियो में वही व्यक्ति पार्किंग क्षेत्र में अंधाधुंध गोलियां चलाता नजर आता है। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। वहीं लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागते दिखे।

ट्विन फॉल्स पुलिस विभाग ने घटना के पास एक घंटे घोषणा की है कि अब हमलावर से किसी तरह का खतरा नहीं है। पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि – संदिग्ध बंदूकधारी घटना स्थल के पास ही मौजूद था जिसको मार गिराया है। अब समुदाय के लिए कोई भी खतरा नहीं रहा है। अब समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है। हम हमलावर की पहचान और इस हमले के पीछे की मंशा को पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

अब हाल के महीनों में अमेरिका में फूड फेस्टिवल, परेड, पूजा स्थलों और समुदायिक कार्यक्रमों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नशे ने ली 2 युवकों की जान, शरीर में लगी मिली सिरिजें

जगराओं: बेट इलाके के मुनब्बरपुरा गांव में ड्रग्स ने...

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को...

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका संग पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, मुंडवाया सिर, देखें Video

नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित...

Punjab News: नशे ने ली 2 युवकों की जान, शरीर में लगी मिली सिरिजें

जगराओं: बेट इलाके के मुनब्बरपुरा गांव में ड्रग्स ने दो और युवकों की जान ले ली। इनमें से एक...

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को एक रेस्टोरेंट के पास धमाका होने का मामला सामने आया...

तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले श्रीवारी लड्डू को आज पूरे हुए 311 साल, जानें इसकी खासियत

धर्म: दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों की यदि बात करें तो उसमें तिरुपति बालाजी पहले स्थान पर आता है।...

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका संग पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, मुंडवाया सिर, देखें Video

नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनकी कथित...