.
Nationalफंदे से लटक रहा था पिता, 7 साल का बेटा बना रहा...

फंदे से लटक रहा था पिता, 7 साल का बेटा बना रहा था वीडियो, शक के दायरे में पत्नी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी के एसोसिएट ऑपरेटर का पत्नी के तलाक मांगने के बाद फंदे पर शव लटका मिला है। पिता को फांसी पर लटका देख उसका सात का बेटा मोबाइल में वीडियो बनाता रहा। जबकि पत्नी उतारो, उतारो चिल्लाती रही। मृतक की पहचान संजीव यादव के रूप में हुई। संजीव की बहन का आरोप है कि भाई और भाभी का आपसी झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद ही भाभी ने तलाक मांगा था। भाई फांसी नहीं लगा सकता।

वीडियो में संजीव का बेटा कहने लगा कि ये देखो, देखो दादू, फांसी लगा ली है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पत्नी को हिरासत में लिया है। गुरुग्राम के सूरत नगर एरिया में रहने वाले संजीव यादव का शव वीरवार को फंदे पर लटका मिला। इस दौरान घर में उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और सात साल का बेटे ही था। मनप्रीत ने तुंरत अपने मायके और संजीव के माता-पिता को फोन कर उसके सुसाइड की बात कही।

संजीव मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे और माता-पिता अभी वहीं रहते है। संजीव के पिता रामसेवक यादव का कहना है कि संजीव और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। उन्हें बहू पर शक है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। रामसेवक का कहना है कि उनकी मनप्रीत कौर ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। बेटे ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसकी हत्या की गई है।

संजीव की बहन किरण का कहना है कि उसके भाई की मौत की परिस्थितियों की जांच होनी चाहिए, क्योंकि उसने सुसाइड नहीं किया है। भाई का वजन 100 किलो से भी अधिक था, वहीं पंखे पर लटकते सामने आई वीडियो पर उन्हें शक हो रहा है। भाभी ने बताया है कि वो भाई से डिवोर्स चाहती थी।

संजीव और मनप्रीत कौर ने 29 अप्रैल, 2018 को लव-मैरिज की थी। करीब आठ साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों गुरुग्राम की डेंसो कंपनी में जॉब करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने लव मैरिज करने का फैसला किया। संजीव शादी के बाद से ही गुरुग्राम में रह रहा था। 2019 में मनप्रीत को बेटा हुआ था। इसके बाद ही उसने जॉब छोड़ दी थी।

मामले में आनंद गार्डन चौकी इंचार्ज महेंद्र का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार...

Punjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के...

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी...

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक 'हमारे राम' के पहले शो...

Punjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले को महज 6...

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त...