.
Nationalसाली से दुष्कर्म की कोशिश, गोली मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

साली से दुष्कर्म की कोशिश, गोली मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भीलवाड़ाः साली से दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर जीजा ने साली को गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद उसने ससुर को फोन पर बेटी के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर मामले को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में पूरा राज खुल गया। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल की बंदूक भी जब्त कर ली है।

जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पिता 31 जुलाई की शाम गांव पहुंचे। वहां घर के फर्श पर खून फैला हुआ था और उनकी बेटी की लाश पड़ी थी। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी जीजा, उसके भाई और भाई की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसएचओ ने बताया कि एक गांव की रहने वाली 18 साल की युवती अपनी बड़ी बहन और जीजा के पास रहकर मजदूरी करती थी। 30 जुलाई की शाम करीब 7 बजे युवती की बहन ने अपने पिता को फोन कर बताया कि उसका पति छोटी बहन के साथ गलत हरकत कर रहा है।

जांच में सामने आया कि आरोपी जीजा अपनी साली से दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह सफल नहीं हुआ तो गुस्से में उसने बंदूक से उसके सीने और पीठ में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने हत्या को हादसा साबित करने की कोशिश की। रात करीब 11 बजे उसने दिल्ली में काम करने गए अपने ससुर को फोन कर कहा कि उनकी छोटी बेटी का एक्सीडेंट हो गया है।

एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पिता 31 जुलाई की शाम गांव पहुंचे। वहां घर के फर्श पर खून फैला हुआ था और उनकी बेटी की लाश पड़ी थी। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी जीजा, उसके भाई और भाई की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में महिला से सोने का लॉकेट झपटने की वारदात को सुलझाते...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी पुलिस टीमों को चोरी...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण...