Chandigarhकांग्रेस का बैठक से पहले प्रोटेस्ट, उधर- मेयर ने शहर वासियों को...

कांग्रेस का बैठक से पहले प्रोटेस्ट, उधर- मेयर ने शहर वासियों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: (ए.एन.एस.) भाजपा शासित नगर निगम के सामने कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में एक विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए काले कपड़े पहन रखे थे और तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर शहर में पानी की दरों में भारी वृद्धि, चंडीगढ़, ई-संपर्क केंद्रों में सेवा कर लगाना, रिपोर्ट के बावजूद फ़िरनी के अंदर पानी का कनेक्शन नहीं देना, शेयरवाईज रजिस्ट्री पर प्रतिबंध, बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी, गैस और दूध की कीमतों में हालिया वृद्धि, बेरोजगारी और बड़ती मुद्रास्फीति के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में राज्य, जिला, ब्लाक पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, इंटक, युवा कांग्रेस एनएसयू आई और कांग्रेस के सभी छह पार्षद भी विरोध में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एच एस लक्की ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली नगर निगम और केंद्र सरकार दोनों ही लोगों को राहत देने में विफल रही हैं। स्थानीय स्तर पर जहां  भाजपा शासित नगर निगम कर पर कर वसूल रहा है और पानी के शुल्क लगातार बढ़ा रहा है और आम आदमी पर बोझ डाल रहा है। वहीं हालिया पार्किंग घोटाला नगर निगम चंडीगढ़ के भ्रष्टाचार और अक्षमता के बारे में बहुत कुछ बयान करता है। केंद्रीय स्तर पर भी  मोदी सरकार का बेरोजगारों को नौकरी देने और महंगाई कम करने का वादा औंधे मुंह गिर गया। उन्होंने कहा कि शहर और देश के लोग भाजपा की लोक विरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं और 2024 में उन की गलत नीतियों का विरोध करते हुए उन्हें देश की सत्ता से बाहर करेंगे। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में हुए पार्किंग घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है।

वहीं बैठक शुरू होने पर मेयर अनूप गुप्ता ने शहर के लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने सीवर सेस 30 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया। मेयर अनूप गुप्ता ने कहा सदन के सेंटीमेंट देखकर यह फैसला किया गया है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...