UnaEconomic Crisis के बाद पूरे देश में ब्लैकआउट, नेशनल पॉवर ग्रिड फेल

Economic Crisis के बाद पूरे देश में ब्लैकआउट, नेशनल पॉवर ग्रिड फेल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बांग्लादेशः मंगलवार को पूरे देश में ब्लैकआउट हो गया। नेशनल पावर ग्रिड के फेल होने के कारण ऐसा हुआ। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्से में कहीं न कहीं बिजली ट्रांसमिशन विफल रहा। बिजली विभाग के प्रवक्ता शमीम हसन ने कहा कि राजधानी ढाका और अन्य बड़े शहरों में सभी पावर प्लांट ठप हो गए और बिजली काट दी गई।

उन्होंने कहा कि इंजीनियर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खराबी कहां और क्यों हुई और सिस्टम को बहाल करने में घंटों लग सकते हैं। आर्थक संकट का सामना कर रहे पूरे देश में बिजली के ठप हो जाने से हाहाकार मच गया। सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया।

डीजल से चलने वाले पावर प्लांट बंद

बांग्लादेश की सरकार ने डीजल से चलने वाले सभी पावर प्लांटों को बंद कर दिया है। डीजल से चलने वाले पावर प्लांट बांग्लादेश की बिजली उत्पादन का लगभग 6 फीसदी उत्पादन करते हैं, इसलिए उनके बंद होने से उत्पादन में 1500 मेगावाट तक की कटौती होती है। इसको लेकर हाल ही में गारमेंट सेक्टर के लोग इससे खासा परेशान हैं। हाल ही में बांग्लादेश गारमेंट मैन्यूफैक्चरर्स और एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट फारुक हसनका ने कहा था स्थिति काफी गंभीर है। कपड़ा फैक्ट्रियां अब दिन में करीब 4 से 10 घंटे बिजली के बिना रहती हैं।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक

बांग्लादेश, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक है और यह हर साल गारमेंट प्रोडक्ट के निर्यात से अपनी कुल विदेशी मुद्रा का 80 फीसदी से अधिक कमाता है। एशियाई विकास बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में बांग्लादेश की आर्थिक वृद्धि 7.1 फीसदी के अपने पिछले पूर्वानुमान से 6.6 फीसदी तक धीमी हो जाएगी। रिपोर्ट में मंदी के पीछे का कारण एक्सपोर्ट डिमांड, डोमेस्टिंग मैन्युफैक्चरिंग का कमजोर होना बताया गया है।

देश में ऐसे बिगड़े हालात

बांग्लादेश की हालत बिगड़ने के लिए सबसे बड़ी वजह आयात का बढ़ना और निर्यात का घटना है। यहां के सेंट्रल बैंक की रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2021 से लेकर मई 2022 के बीच 81.5 अरब डॉलर का आयात किया गया है। इसकी तुलना पिछले साल से की जाए तो आयात में 39 फीसदी की बढ़त देखी गई है। वहीं, बांग्लादेश ने दूसरे देश से सामान मंगाने में ज्यादा पैसा खर्च किया और अपने सामान का निर्यात कम किया। इस तरह भी उसे घाटा हुआ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...