Breaking Newsराजौरी में बारिश से अचानक बाढ़, कई वाहन बहे, देखेें वीडियो

राजौरी में बारिश से अचानक बाढ़, कई वाहन बहे, देखेें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
राजौरी: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद रविवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई। जिससे इलाके में अफरा-मफरी मच गई। प्रशासन ने जल्द राहत कार्य शुरू किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बाढ़ के पानी ने निचले इलाकों और नए बस अड्डे को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कई वाहन बाढ़ में बहने की खबर है।
अधिकारियों के अनुसार दरहाली, खांडली, सुकतोह और जमोला सहित जिले की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। इससे बाढ़ का पानी नए बस अड्डे में घुस गया और वहां खड़े कई वाहन बह गए या पानी में डूब गए। अब्दुल्ला ब्रिज के पास स्थित झुग्गी बस्ती भी बुरी तरह प्रभावित हुई। पानी घरों में घुस जाने के कारण 50 से अधिक परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। तारिक ब्रिज के पास का इलाका भी जलमग्न हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘हमारी टीमें हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई कर रही हैं। फिलहाल प्राथमिकता जनहानि रोकना है। एक स्थानीय निवासी का कहना है, “काफ़ी नुकसान हुआ है। लगभग 200 से 250 गाड़ियां लापता हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने का परामर्श जारी किया है और मदद के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कार सवारों ने नर्स से की अश्लील टिप्पणी, बचाने आए भाई को पीटा, देखें वीडियो

लुधियानाः बस स्टैंड के बाहर मुंहबोले भाई का इंतजार...

आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रतिपद 25 नवंबर को चंद्रमा...

Jalandhar News: दुकान में घुसकर नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुस कर नौजवान...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर:...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) :...

Punjab News: कार सवारों ने नर्स से की अश्लील टिप्पणी, बचाने आए भाई को पीटा, देखें वीडियो

लुधियानाः बस स्टैंड के बाहर मुंहबोले भाई का इंतजार कर रही नर्स पर कार सवार 4 युवकों ने अश्लील...

आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रतिपद 25 नवंबर को चंद्रमा का गोचर दिन रात रोहिणी नक्षत्र से वृषभ राशि में...

Jalandhar News: दुकान में घुसकर नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुस कर नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस घटना...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरु...