New Delhiहाईकोर्ट ने Telegram की याचिका की खारिज, परीक्षा तक अस्थायी बैन रहेगा...

हाईकोर्ट ने Telegram की याचिका की खारिज, परीक्षा तक अस्थायी बैन रहेगा जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की याचिका को खारिज कर दिया है। जिसमें 21 जून को होने वाली NEET-UG पुनर्परीक्षा से पहले ऐप की अस्थायी ब्लॉकिंग को चुनौती दी गई थी।

बता दें टेलीग्राम ने अदालत में दलील दी थी कि ऐप को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश अनुचित है और इससे उसके उपयोगकर्ताओं के अधिकार प्रभावित होंगे। हालांकि अदालत ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया और सरकार के फैसले को बरकरार रखा।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सरकार द्वारा जारी किया ब्लॉकिंग आदेश सबसे कम प्रतिबंधात्मक उपायों में से एक है और इसे अनुपातहीन या मनमाना नहीं कहा जा सकता।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार को कानून के तहत टेलीग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच को अस्थायी रूप से रोकने का अधिकार प्राप्त है, विशेषकर तब जब परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक हो।

ये आदेश ऐसे समय आया है जब 21 जून को NEET-UG की पुनर्परीक्षा आयोजित की जानी है। परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी, प्रश्नपत्र या अन्य संवेदनशील सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने टेलीग्राम की सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था। अदालत के फैसले के बाद अब टेलीग्राम को इस मामले में कोई राहत नहीं मिली है और सरकार का ब्लॉकिंग आदेश प्रभावी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Akali-BJP Alliance: गृह मंत्री अमित शाह से मिले सुखबीर बादल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

Punjab News: चालक से मारपीट के बाद हुआ हंगामा, लगे नारे, देखें वीडियो

रूपनगर: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो...

बिना हिजाब के कॉन्सर्ट में गाया गाना, सिंगर को मारे 74 कोड़े

तेहरानः ईरान में हिजाब के बिना म्यूजिक प्रोग्राम करने...

Punjabi Singer Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

बेंगलुरुः सिंगर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले...

Akali-BJP Alliance: गृह मंत्री अमित शाह से मिले सुखबीर बादल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर...

सैटेलाइट डेटा से खुलासा, यारलुंग त्सांगपो नदी पर चीन बना रहा बांध, नदी का रास्ता मोड़ने की तैयारी

नई दिल्लीः भारत की सीमा के बेहद करीब चीन की महत्वाकांक्षी मेडोग जलविद्युत परियोजना का निर्माण तेजी से आगे...

Punjab News: चालक से मारपीट के बाद हुआ हंगामा, लगे नारे, देखें वीडियो

रूपनगर: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट का मामला...

बिना हिजाब के कॉन्सर्ट में गाया गाना, सिंगर को मारे 74 कोड़े

तेहरानः ईरान में हिजाब के बिना म्यूजिक प्रोग्राम करने वाली सिंगर परस्तू अहमदी को 74 कोड़े मारे गए हैं।...