Himachal Govt
Baddiभारत विकास परिषद की बद्दी इकाई के दूसरी बार अध्यक्ष बने रमन...

भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई के दूसरी बार अध्यक्ष बने रमन कौशल, सर्व सम्मित से हुए चुनाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी/सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई के चुनाव में रमन कौशल अध्यक्ष व देवव्रत यादव को दूसरी बार महासचिव चुना गया। भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की वार्षिक आम सभा राधागोविंद मंत्री की अध्यक्षता मे प्रांतीय पर्यवेक्षक रामायण चौधरी एवं ओंकार जमवाल की देखरेख में सम्पन्न हुई ।

राधागोविंद मंत्री ने बताया कि शाखा नें  पिछले वर्ष  प्रगतिशील, रचनात्मक एवं मानव सेवा के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जैसे झुग्गी झोपड़ियों में  लगी आग,  श्रीखंड में बादल फटने से जिला कुल्लू व शिमला के गाँव बालोधी तथा समेज में हुई भारी तबाही मे शाखा ने बर्तन, स्कूली बैग, गरम वस्त्र एवं रेडी टु ईट खाद्य सामग्री देकर मानवता के लिए मिसाल कायम की। जिला सिरमौर के गाँव साधु की धार के पास सरकारी स्कूल एवं गाँव मधाना के छात्रों को स्कूली बैग एवं गर्म वस्त्र वितरित करके बच्चों की सहायता की। बद्दी शाखा ने अच्छा कार्य किया और उसे देखते हुए रमन कौशल को अध्यक्ष एवं देवव्रत यादव को महासचिव की कमान दूसरी बार सौंपी गई। चुने गए दोनों पदाधिकारियों को नई कार्यकारिणी के गठन का जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक आर. के. शर्मा, रामगोपाल अग्रवाल, सदस्य नीरज गुप्ता, परामबीर चौहान, अनुपम शर्मा, विष्णु शर्मा, दीप आर्य, चक्रधर मिश्रा, धीरज मिश्र, निर्मल सम्मी, रंजीत ठाकुर, टिंकू कुमार, सी.ए.  दुष्यंत, मुकेश कुमार अहीर एवं लंगर सेवा की महिला संयोजिका वीनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर ये शहर

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे...

Punjab News: बाबा रामपाल की किताबें बांटने को लेकर गरमाया मामला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

फरीदकोटः हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल का...

Swift-SUV की टक्कर, AAP-BJP विधायक समेत 6 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात...

Punjab University में सासंद चन्नी की पेपर देते तस्वीर वायरल को लेकर गरमाया मामला, उठी जांच की मांग

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवसिर्टी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी...

एक साल में मिलेंगे 3 फ्री LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडरों को मुफ्त में बस सफर, सीएम का ऐलान

नई दिल्लीः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में...

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर ये शहर

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे जाने की आशंका है। खबर है कि खुफिया एजेंसियों ने...

Punjab News: बाबा रामपाल की किताबें बांटने को लेकर गरमाया मामला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

फरीदकोटः हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल का साहित्य बांटने को लेकर मनप्रीत सिंह खालसा और महिलाओं में...

Swift-SUV की टक्कर, AAP-BJP विधायक समेत 6 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात एक स्विफ्ट कार और SUV में टक्कर हो गई। हादसे...

Punjab University में सासंद चन्नी की पेपर देते तस्वीर वायरल को लेकर गरमाया मामला, उठी जांच की मांग

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवसिर्टी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परीक्षा की तस्वीर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन...