बद्दी,सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी के तहत गांव मलपुर में सोमवार को दून विधायक राम कुमार चौधरी ने 83 लाख रुपए से बनने वाले सडक़ मार्ग का नारियल तोड़ कर विधिवत शुभारंभ किया। इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लाक के साथ नालियों का भी निर्माण किया जाएगा। गांव वासियों ने विधायक राम कुमार चौधरी का ढोल बाजे के साथ स्वागत किया तथा शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधान पोला राम चौधरी सहित गांववासयिों के माध्यम से उनके पास गांव की सडक़ की रिपेयर करने की मांग रखी गई थी जिसके लिए उन्होंने बी.बी.एन.डी.ए. से लगभग 83 लाख रुपए मंजूर किए है जिससे गांव की सडक़ को एन.एच. मार्ग से लेकर तलाब तक चकाचक किया जाऐगा। इसके साथ ही उन्होंने गांव में लो वोल्टेज की दिक्कत झेल रहे गांववायिों के लिए 400 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की भी घोषणा की। गांववासियों की मांग पर उन्होंने शमशानघाट मार्ग को भी इंटरलॉकिंग टाइल से बनाने की घोषण की है।
उन्होंने कहा कि गांव में पेयजल टैंक व पार्क की मांग को भी जल्द पूरा किया जाऐगा। इस दौरान जिला सोलन कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अच्छरपाल कौशल, पूर्व प्रधान पोला राम चौधरी, जिला सचिव सुभाष ठाकुर, अधिशाषी अभियंता बीबीएनडीए सुमित आजाद, सहायक अभियंता दिगविजय सिंह ठाकुर, जेई पुष्पिंदर राणा, बिजली बोडऱ् जेई मंजीत, पूर्व उपप्रधान किशनपुरा संजीव कुमार, सतनाम सिंह, मण्डी बोर्ड सदस्य विधी चंद चौधरी, राम नाथ खटाणा, निर्मल सिंह घोली, राम किशन चौधरी, श्याम लाल, चमन लाल, वीर सिंह, तरसेम लाल चौधरी, दया राम चौधरी, जगदीश ठाकुर, रमेश कुमार, निर्मल सिंह कालस, पवन कुमार, प्रकाश चंद, रघुवीर सिंह, रामकरण, चमन लाल, अमृत लाल, सुखविंद्र सिंह, अनी सिंह, केवल कृष्ण, रामकरन पंच, सुखदेव सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।