Himachal Govt
Nationalएक साल में मिलेंगे 3 फ्री LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडरों को मुफ्त में...

एक साल में मिलेंगे 3 फ्री LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडरों को मुफ्त में बस सफर, सीएम का ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कई बड़े ऐलान किए हैं। जिससे गरीब परिवारों को काफी फायदा होगा। सरकार ने साल में तीन मुफ्त LPG सिलेंडर देने की योजना का ऐलान किया है। ‘अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स’ नाम की यह योजना पोंगल 2027 से शुरू होगी। इसके तहत सालाना 2.5 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों को हर साल तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

इस योजना से करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। इसके लिए राज्य के खजाने से हर साल करीब 4 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि लाभार्थियों को सिलेंडर खरीदने के बाद उसकी कीमत सीधे उनके बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी। हर साल तीन सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा।

विजय ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सिर्फ सामान्य बसों में ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेस, LSS और डीलक्स बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अंतर-जिला बसों में भी महिलाओं को ‘वेट्री पयाना थिट्टम’ के तहत मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस योजना को 2 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि ट्रांसजेंडर यात्रियों को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। चेन्नई के परंदूर में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट को लेकर भी विजय ने सरकार का रुख साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे स्थान की तलाश कर रही है, जहां एयरपोर्ट बनने से परिवार प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि परंदूर एयरपोर्ट का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था और वह प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

मुख्यमंत्री विजय ने किसानों का जिक्र करते कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और विकास के नाम पर उनके हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में एक तरफ गरीब परिवारों के लिए मुफ्त सिलेंडर और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान हुआ है, वहीं परंदूर एयरपोर्ट को लेकर सरकार ने स्थानीय लोगों के पक्ष में अपना रुख दोहराया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

International Airport पर खत्म हुआ एविएशन फ्यूल, मचा हड़कंप

न्यूयॉर्कः अमेरिका में हैरान कर देने वाला मामला सामने...

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर ये शहर

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे...

Punjab News: बाबा रामपाल की किताबें बांटने को लेकर गरमाया मामला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

फरीदकोटः हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल का...

International Airport पर खत्म हुआ एविएशन फ्यूल, मचा हड़कंप

न्यूयॉर्कः अमेरिका में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने एविएशन इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है।...

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से मचा हड़कंप, 40 लोग अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले में क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरा-तफरी का माहौल मच गया है। गैस रिसाव...

Punjab News: नदी में डूबी मिली कार, SSF की टीम ने लोगों को निकाला सुरक्षित बाहर, देखें वीडियो

पंचकूलाः पापी ढाबे से सूचना मिलने पर जब टीम पंचकूला से अजीजपुर टोल प्लाजा पर रामपुर गांव से छत्त...

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर ये शहर

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे जाने की आशंका है। खबर है कि खुफिया एजेंसियों ने...