Hocky Champion Trophy 2026
Sri Muktsar SahibPunjab News: किसान नेता के कत्ल मामले में वांछित अपराधियों की तस्वीरें...

Punjab News: किसान नेता के कत्ल मामले में वांछित अपराधियों की तस्वीरें जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः जिले के गांव गंडीविंड दत्तल में हुए किसान नेता आत्मा सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों की तस्वीरें जारी कर दी हैं। पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी के पास भी इन वांछित व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत साझा की जाए। बताया गया है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे किसान नेता आत्मा सिंह की घर के बाहर ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक 2 अनजान युवक घर के बाहर पहुंचे और किसी बहाने से उन्हें बाहर बुलाया।

जैसे ही आत्मा सिंह घर से बाहर आए, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में आत्मा सिंह की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है और अब अपराधियों की पहचान के लिए उनकी तस्वीरें और पोस्टर जारी किए गए हैं। पुलिस ने जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 87250-21100 और थाना चोहला साहिब का नंबर 94647-74040 भी जारी किया है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

घटना के बाद पुलिस की ओर से इलाके में नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से सबूत इकट्ठे किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसपी रिपुतपन ने बताया कि अभी तक किसी गैंगस्टर एंगल या फिरौती की बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुरानी रंजीश या आपसी विवाद को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चोरों के हौसले बुलंदः महिला के गले से झपटी चेन, देखें CCTV

पटियालाः चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे...

4 वर्षीय बच्चे और महिला पर हमला गाय ने किया हमला, देखें वीडियो

फरीदाबादः सेक्टर-91 में आवारा गाय ने घर के बाहर...

Halloween Party के दौरान पुलिस का छापा, शराब और प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ पकड़े 70 युवा

मुंबईः महाराष्ट्र में ठाणे के वर्तक नगर पुलिस स्टेशन...

Punjab News: Civil Hospital में निकला सांप, मची अफरा-तफरी

अमृतसरः सिविल अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गई,...

नदी के तेज में फंसी पर्यटकों की स्कॉर्पियो, वीडियो वायरल

सिस्सुः हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू में...

Punjab News: चोरों के हौसले बुलंदः महिला के गले से झपटी चेन, देखें CCTV

पटियालाः चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामला सेंचुरी एन्क्लेव का है, जहां मोटरसाइकिल पर...

4 वर्षीय बच्चे और महिला पर हमला गाय ने किया हमला, देखें वीडियो

फरीदाबादः सेक्टर-91 में आवारा गाय ने घर के बाहर खड़े 4 साल के बच्चे और करीब 50 वर्षीय महिला...

Halloween Party के दौरान पुलिस का छापा, शराब और प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ पकड़े 70 युवा

मुंबईः महाराष्ट्र में ठाणे के वर्तक नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने 31 अक्टूबर की देर रात येऊर स्थित...

Punjab News: Civil Hospital में निकला सांप, मची अफरा-तफरी

अमृतसरः सिविल अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब नसबंदी केंद्र के बाहर एक सांप घूमता हुआ लोगों...