.
Sri Muktsar SahibPunjab News: पोस्टर विवाद में राजा वडिंग के PA पर लगे नौजवान...

Punjab News: पोस्टर विवाद में राजा वडिंग के PA पर लगे नौजवान को पीटने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार बढ़ रही है। हालांकि पार्टी के दोनों गुट में पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पूर्व सीएम व सासंद चरणजीत सिंह चन्नी गुटबाजी को लेकर मना कर रहे है। लेकिन दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करना, पोस्टर लगाना साफ गुटबाजी की ओर इशारा कर रहा है। दरअसल, बीते दिन राजा वडिंग के पैतृक शहर श्री मुक्तसर साहिब में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की अगुवाई में राजा वडिंग ने कार्यक्रम का आयोजन करना था। लेकिन उससे पहले भूपेश बघेल के गो बैक के पोस्टर लगे मिले। वहीं इस मामले को लेकर फ्लेक्स बोर्ड लगाने वाले छोटा हाथी के ड्राइवर जश्नदीप ने राजा वडिंग के कार्यकर्ताओं पर डंडों से हमला करने के आरोप लगाए है। पीड़ित के अनुसार वह बोर्ड लगा रहे थे। इस दौरान वडिंग के साथियों ने बोर्ड लगाने से मना किया। जिसके बाद वह बोर्ड लगाने से रूक गए। जिसके बाद राजा वडिंग के साथियों ने उसके साथी पर हमला कर दिया और घायल कर दिया। जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसका आदेश अस्पताल के सामने होटल है। इस दौरान लड़के भूपेश बघेल के फ्लैक्स लगा रहे थे। जिसके बाद राजा वडिंग का पीए जसप्रीत सिंह आया और वह उनसे बोर्ड लगवाने को लेकर पूछने लगा। व्यक्ति के अनुसार गाड़ी में पीए सहित 4 लोग मौजूद थे। बोर्ड को लेकर उसने वडिंग के पीए को बताया कि उसने बोर्ड नहीं लगवाए है, बल्कि शहर निवासियों की ओर से बोर्ड लगवाए जा रहे है। जिसके बाद वह गालियां निकालने लगे और राजा वडिंग से फोन पर बात करने लग गए। इसी दौरान घटना स्थल पर 3 से 4 गाड़ियां और मौके पर आ गई। नौजवानों के पास हथियार मौजूद थे। जिसके बाद फ्लैक्स लगा रहे नौजवान को पीटने लगे। व्यक्ति के अनुसार वडिंग के साथियों ने नौजवान को बेरहमी से पीटा। वहीं सिविल अस्पताल में भर्ती फ्लेक्स वाले गाड़ी के ड्राइवर मंगा ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह अपने साथी के साथ फ्लेक्स लगा रहा था। इसी दौरान कई गाड़ियों में सवार 10-12 व्यक्ति वहां आए और उसकी डंडों से पिटाई की। उसने आरोप लगाया कि हमलावर फ्लेक्स से भरा छोटा हाथी वाहन भी अपने साथ ले गए।

कांग्रेसी पार्षद गुरमीत सिंह जीता का आरोप है कि पलेक्स लगाने के दौरान राजा वडिंग के समर्थकों ने हमला कर दिया, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया और उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। जीता ने कहा कि यह उनके लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि उनके पास प्रदीप सिंह पुत्र बलराज सिंह ने शिकायत दी है। शिकायत में व्यक्ति ने कहाकि गुरमीत सिंह जीता पार्षद वह पोस्टर लगा रहा था। इस दौरान उससे पोस्टर के बारे में पूछा और उससे राजा वडिंग के साथियों द्वारा गाली गालौच किया गया और रिवाल्वर दिखाकर धमकाया गया। इस मामले में शिकायत को लेकर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं ड्राइवर से मारपीट को लेकर कहा कि उन्हें लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने ड्रग तस्करी के खिलाफ Shimla Police की कार्रवाई की सराहना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित...

Haryana News: दिनदहाड़े डकैती मामले में 3 दोषियों को सात-सात साल की कैद, एक बरी-देखें वीडियो

पंचकूलाः मनसा देवी काॅम्प्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-4 में करीब पांच...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और...

CM Sukhu ने ड्रग तस्करी के खिलाफ Shimla Police की कार्रवाई की सराहना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ड्रग तस्करी के खिलाफ प्रभावी और ठोस कार्रवाई करने तथा...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के तौर पर वित्त मंत्री हरपाल...

Haryana News: दिनदहाड़े डकैती मामले में 3 दोषियों को सात-सात साल की कैद, एक बरी-देखें वीडियो

पंचकूलाः मनसा देवी काॅम्प्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-4 में करीब पांच साल पहले हुई दिनदहाड़े डकैती के मामले में अदालत ने...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सम्मेलन की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: जनगणना-2027 के दूसरे चरण से संबंधित तैयारियों और कार्य प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज चंडीगढ़ में...