.
LudhianaPunjab News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 5 की मौत, 2 टुकड़ों...

Punjab News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 5 की मौत, 2 टुकड़ों में बंटा युवती का शव देखें, वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः जिले में लाडोवाल टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान कार में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आई जिस कारण उनकी मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात 1 बजे सिविल अस्पताल मृतकों के शवों को टुकड़ों में एम्बुलेंस में रखकर लाया गया। दरअसल, कई शवों की हालत ऐसी थी कि गर्दन धड़ से अलग हो गई। मरने वालों की अभी पहचान नहीं हुई। मृतकों में 2 नाबालिग लड़कियां और 3 युवक थे। जानकारी मुताबिक वरना कार नंबर PB10DH-4619 साउथ सिटी की तरफ से लाडोवाल जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक लड़की का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं एक लड़के का शरीर कट गया। एक लड़के का हाथ कट गया। आस-पास के लोगों ने थाना में सूचना दी तो देर रात ASI कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को बोरियां में भर कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज उनके परिजनों को ढूंढने की पुलिस कोशिश करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: J.P. Hospitality सहित 3 जगह पर Excise Team की दबिश

जालंधर, ENS: शहर में लगातार अवैध शराब को लेकर...

चंद सेकेंड में घर में घुसकर साइकिल की चोरी, देखें CCTV

पंचकूलाः शहर के सेक्टर-26 के मकान नंबर 1946 से...

Punjab News: हमलों के बाद एक्शन में प्रशासन, पुलिसकर्मियों को लेकर जारी हुए नए निर्देश

चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाए जाने की...

तेजी के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत

मुबंईः सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को तेजी के...

Jalandhar News: Satyam Hospital में 7 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कपूरथला चौक स्थित सत्यम अस्पताल में देर...

Jalandhar News: J.P. Hospitality सहित 3 जगह पर Excise Team की दबिश

जालंधर, ENS: शहर में लगातार अवैध शराब को लेकर एक्साइज़ विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत कार्रवाई...

चंद सेकेंड में घर में घुसकर साइकिल की चोरी, देखें CCTV

पंचकूलाः शहर के सेक्टर-26 के मकान नंबर 1946 से एक चोर ने घर से साइकिल चोरी करने का मामला...

Punjab News: हमलों के बाद एक्शन में प्रशासन, पुलिसकर्मियों को लेकर जारी हुए नए निर्देश

चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाए जाने की हालिया घटनाओं के बाद पुलिस मुख्यालय ने फील्ड में तैनात...

तेजी के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत

मुबंईः सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 88.33 अंक या 0.12% बढ़कर 74,947.32...