Himachal Govt
Nationalदिल्ली ब्लास्ट में घायल लोगों से मिलने पहुंचे PM Modi, देखें वीडियो

दिल्ली ब्लास्ट में घायल लोगों से मिलने पहुंचे PM Modi, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से पहले देश के गृह मंत्री ने अस्पताल में जाकर हाल चाल जाना था। वहीं आज भूटान से लौटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी हादसे घायल हुए लोगों से मिलने के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे हैं। इसके साथ ही लोगों को पूरी मदद का भरोसा भी दिलाया है। यहां उन्होंने डॉक्टरों की टीम से भी मुलाकात की है। पीएम मोदी के अस्पताल जाने की सूचना से दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

लाल किला मेट्रो ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है। हालांकि पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई है। बता दें कि पीएम मोदी घायलों से मिलने लोक नायक अस्पताल में जाएंगे। दिल्ली पुलिस ने आईटीओ के बहादुर शाह जफर मार्ग पर खड़े होने वाले सभी वाहनों को हटाने का आदेश दिया है। साथ ही सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

वहीं इस मामले में आतंकी डॉ. उमर पुलवामा के कोइल का रहने वाला था। उसने 2017 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से MBBS किया था। लाल किले के पास जिस कार में ब्लास्ट हुआ है। उसमें आतंकी उमर के मौजूद होने की आशंका है। हालांकि अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि उमर था या नहीं। फिलहाल डीएनए सैंपल की जांच की जा रही है कि इसके बाद ही तय हो पाएगा कि उमर कार में सवार था या नहीं। सुरक्षा एजेंसियों ने अल फलाह यूनिवर्सिटी, धौज, फतेहपुर तगा, फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में तलाश भी की है, डॉ. उमर यही पढ़ाता था।

ब्लास्ट में मारे गए लोगों की पीएम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इसमें खुलासा हुआ है कि कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट चुकी थीं। इसके साथ ही शवों की हड्डियां टूटीं, सिर पर चोट के निशान मिले हैं। गहरी चोट और ज्यादा खून बहने से मौत हुईं। बता दें कि दिल्ली के लाल किला के पास हुए आतंकी विस्फोट में अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Himanshi Khurrana ने Ex-Boyfriend Asim Riaz को दिया खुला चैलेंज, बोली – ‘मेरे पास कई सबूत हैं’

मनोरंजन: पंजाबी इंडस्ट्री का मशहूर नाम हिमांशी खुराना इन...

स्कूलों को लेकर केजरीवाल ने BJP को किया चैलेंज, मांगी लिस्ट, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब में सरकारी स्कूलों को लेकर मामला गरमा...

Punjab News: इलाके में 2 गुटों में चली गोलियां, लोगों में दहशत, देखें CCTV

संगरूरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं...

पीरनिगाह में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 30 लोग हुए घायल, देखें वीडियो

तीन लोग PGI रेफर ऊना (सुशील पंडित): जिले के मशहूर...

Punjab News: पंजाबी गायक सहित ये दिग्गत नेता वारिस पंजाब दे में हो सकता है शामिल

बरनालाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Himanshi Khurrana ने Ex-Boyfriend Asim Riaz को दिया खुला चैलेंज, बोली – ‘मेरे पास कई सबूत हैं’

मनोरंजन: पंजाबी इंडस्ट्री का मशहूर नाम हिमांशी खुराना इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक्ट्रेस का अपने...

स्कूलों को लेकर केजरीवाल ने BJP को किया चैलेंज, मांगी लिस्ट, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब में सरकारी स्कूलों को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, हाल ही में आप पार्टी छोड़कर भाजपा...

Punjab News: इलाके में 2 गुटों में चली गोलियां, लोगों में दहशत, देखें CCTV

संगरूरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात बदमाशों के एक...

पीरनिगाह में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 30 लोग हुए घायल, देखें वीडियो

तीन लोग PGI रेफर ऊना (सुशील पंडित): जिले के मशहूर धार्मिक स्थल पीरनिगाह में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।...