Himachal Govt
EntertainmentHimanshi Khurrana ने Ex-Boyfriend Asim Riaz को दिया खुला चैलेंज, बोली -...

Himanshi Khurrana ने Ex-Boyfriend Asim Riaz को दिया खुला चैलेंज, बोली – ‘मेरे पास कई सबूत हैं’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: पंजाबी इंडस्ट्री का मशहूर नाम हिमांशी खुराना इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक्ट्रेस का अपने एक्स ब्वॉयफ्रैंड आसिम रियाज के साथ विवाद खत्म हो ही नहीं रहा। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में अपने रिश्ते और धर्म से जुड़े हुए मतभेदों को लेकर खुलकर बात की थी। इसके बाद आसिम ने भी सोशल मीडिया पर उनके दावों पर सवाल उठाए थे। आसिम ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा था और उनसे सबूत भी मांगे थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस के सबूत वाले बयान पर हिमांशी खुराना ने आसिम को सरेआम चैलेंज कर दिया है।

Read In English : https://encounternews.in/entertainment/himanshi-khurana-hits-back-at-asim-riazs-fame-digger-jibe-says-she-is-ready-to-present-evidence/

हिमांशी ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों से बात करते हुए सम्मान और समझदारी बरती है। चाहे वो मेरा बिग बॉस का अनुभव हो मेरा आध्यात्मिक सफर हो या फिर मेरी हेल्थ से जुड़े मामले। मैंने अपनी जिंदगी के हर स्टेज को ईमानदारी से लोगों के साथ शेयर किया है और कभी भी उन्हें किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के बहाने की तरह इस्तेमाल नहीं किया है। मैंने कभी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन जैसी कोई भी बात नहीं कही थी’।

मेरे पास है कई सबूत

उन्होंने आगे यह भी लिखा कि – ‘लेकिन जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं तो मुझे लगता है कि अब एक सीमा तय करने का समय आ गया है। यदि हम सबूतों की बात करने वाले हैं तो फिर हर चीज की बात करते हैं मैं तथ्य और सबूत सामने रखने के लिए तैयार हूं। सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग उम्मीद है कि आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह का वो समय याद होगा जो धर्म परिवर्तन से जुड़े हुए मामले मेरे साथ हुई हिंसा से जुड़े हैं’।

मैं चुप नहीं रहूंगी

हिमांशी ने आगे कहा कि – ‘यदि आप मेरी छवि खराब करना चाहते हैं तो मैं अब ऐसी इंसान नहीं हूं जो आपकी इमेज को बचाने के लिए चुप रहे या फिर बार-बार अपमान और बेइज्जती सहती रहे। अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनल्स के लोगों ने आपके बारे में काफी कुछ कवर किया है परंतु मैं अब उनकी तरह नहीं हूं। मैंने अपनी गरिमा बनाए रखी हुई है और हमेशा सम्मान ही दिया है। बदले में मैं भी उसी सम्मान की उम्मीद करती हूं। अगर ये सम्मान नहीं मिलता तो अब मेरे पास चुप रहने की कोई भी वजह नहीं है’।

ईमानदारी से खेलते हैं

आखिर में हिमांशी ने कहा है कि – ‘यदि आप सबूत का खेल खेलना चाहते हैं तो फिर ईमानदारी के साथ ही खेलेंगे। तथ्यों, जवाबदेही और पूरी सच्चाई के साथ। मुझे सच में समझ नहीं आता कि जब मैं अपनी जिंदगी अपने अनुभव और उनसे मिली सीख के बारे में बात करती हूं तो लोगों को इससे परेशानी क्यों होती है बाकी सभी लोग अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं तो जब मैं अपनी कहानी शेयर करती हूं तो ये अलग क्यों हो जाता है’?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ASIM RIAZ 👑 (@asimriaz77.official)

बिग बॉस में मिला था कपल

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। हिमांशी ने इस शो में वाइल्ड कंटेंस्टेंट्स के तौर पर एंट्री ली थी। वहीं आसिम शुरुआत से ही शो का हिस्सा थे। उस समय हिमांशी पहले से ही एंगेज्ड थी परंतु आसिम को उनसे प्यार हो गया था। उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर अपना प्यार जगजाहीर किया था। इसेक बाद दोनों में दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शो खत्म होने के बाद दोनों का रिश्ता जारी रहा। करीबन चार साल तक दोनों साथ में रहे इसके बाद दिसंबर 2023 में हिमांशी और आसिम ने अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बुलेट सवार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 सैकेंड में उजड़ गई जिंदगी, देखें CCTV

मुजफ्फरनगरः दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर रफ्तार का एक ऐसा...

27 को Punjab Bandh को लेकर व्यापारियों का ऐलान, खुली रहेंगी दुकानें

फरीदकोटः अपनी मांगों को लेकर लगातार मोर्चा खोले बैठी...

इजरायल के PM Benjamin Netanyahu ने ईरान पर लगाया गंभीर आरोप, दावे पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा...

स्कूलों को लेकर केजरीवाल ने BJP को किया चैलेंज, मांगी लिस्ट, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब में सरकारी स्कूलों को लेकर मामला गरमा...

बुलेट सवार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 सैकेंड में उजड़ गई जिंदगी, देखें CCTV

मुजफ्फरनगरः दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर रफ्तार का एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी...

27 को Punjab Bandh को लेकर व्यापारियों का ऐलान, खुली रहेंगी दुकानें

फरीदकोटः अपनी मांगों को लेकर लगातार मोर्चा खोले बैठी पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन ने 27 अगस्त के पंजाब...

इजरायल के PM Benjamin Netanyahu ने ईरान पर लगाया गंभीर आरोप, दावे पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने उनके...

Punjab News: बहबल कलां फायरिंग मामला, समन जारी होने पर विजय सांपला का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुर: SIT ने बहबल कलां फायरिंग मामले में BJP नेता विजय सांपला को 5वीं बार समन भेजकर 27 अगस्त...