होशियारपुर। जिले में आये दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोर वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लगातार लोगों के मन में डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच एक नई आबादी मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां, कार मालिक पंकज ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने अपनी वैगन आर कार (नंबर PB 07 K 6383) घर के बाहर गली में पार्क की हुई थी। सुबह करीब 5:15 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक ने कार का लॉक खोला और कुछ ही मिनटों में गाड़ी चोरी करके मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोरी की वारदात साफ दिखाई दे रही है।
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
कार मालिक पंकज ने इस मामले को लेकर थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।