लुधियाना: जिले के सराभा नगर के अधीन आते बाड़ेवाला की इंदिरा कॉलोनी में युवकों का मुस्लिम भाईचारे के युवकों के साथ विवाद हो गया। इस घटना में एक पक्ष के 5 लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचे जहां दो दिन बाद उन्होंने घटना को लेकर मीडिया के जरिए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई। घायल व्यक्तियों ने आरोप लगाए है कि 2 दिन पहले वह 3 लोग इलाके में खड़े थे। इस दौरान मुस्लिम भाईचारे के कुछ युवकों द्वारा उन्हें जाति सूचक शब्द कहे गए, जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया। जिसके बाद 100 से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग आगे और उन्होंने पर हमला करना शुरू कर दिया।
पीड़ितों ने आरोप लगाए हैं कि उनके बचाव के लिए चाचा और उसका बेटा आए और उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है। इस मामले को लेकर जब दूसरे पक्ष से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने 24 तारीख को हुई मारपीट को लेकर सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि पीड़ित पक्षी द्वारा घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी जारी की गई है जिसमें दोनों पक्ष में मारपीट होती दिखाई दे रही है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस घटना के बाद वह काफी डर गए थे, इसलिए उन्होंने दो दिन तक पुलिस को शिकायत भी नहीं दी। घटना के बाद अब कामवासी उनके समर्थन में आए हैं।
जिसके बाद उन्होंने कहा कि अब जल्द पुलिस को इस मामले की शिकायत देंगे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति भाग कर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं जिसके बाद बड़ी मात्रा में लोग एकत्रित होते हैं और उसके साथ जमकर मारपीट करने लग जाते हैं। वहीं अन्य सीसीटीवी में भारी मात्रा में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। मामले की जानकारी देते हुए गौरव सिंह ने कहा कि वह 24 तारीख को कम से लौट रहे थे, इस दौरान उनका मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ विवाद हो गया। घटना के दौरान वह तीन लोग थे। गौरव ने आरोप लगाए हैं कि मुस्लिम सामुदाय के व्यक्तियों द्वारा उन्हें जाति सूचक शब्द कहे गए। इसके बाद विरोध करने पर मामला गर्मा गया और भारी मात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।