.
LudhianaPunjab News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें...

Punjab News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: जिले के सराभा नगर के अधीन आते बाड़ेवाला की इंदिरा कॉलोनी में युवकों का मुस्लिम भाईचारे के युवकों के साथ विवाद हो गया। इस घटना में एक पक्ष के 5 लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचे जहां दो दिन बाद उन्होंने घटना को लेकर मीडिया के जरिए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई। घायल व्यक्तियों ने आरोप लगाए है कि 2 दिन पहले वह 3 लोग इलाके में खड़े थे। इस दौरान मुस्लिम भाईचारे के कुछ युवकों द्वारा उन्हें जाति सूचक शब्द कहे गए, जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया। जिसके बाद 100 से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग आए और उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया।

पीड़ितों ने आरोप लगाए हैं कि उनके बचाव के लिए चाचा और उसका बेटा आए और उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है। इस मामले को लेकर जब दूसरे पक्ष से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने 24 तारीख को हुई मारपीट को लेकर सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि पीड़ित पक्ष द्वारा घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी जारी की गई है जिसमें दोनों पक्ष में मारपीट होती दिखाई दे रही है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस घटना के बाद वह काफी डर गए थे, इसलिए उन्होंने दो दिन तक पुलिस को शिकायत भी नहीं दी। घटना के बाद अब कामवासी उनके समर्थन में आए हैं।

जिसके बाद उन्होंने कहा कि अब जल्द पुलिस को इस मामले की शिकायत देंगे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति भाग कर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं जिसके बाद बड़ी मात्रा में लोग एकत्रित होते हैं और उसके साथ जमकर मारपीट करने लग जाते हैं। वहीं अन्य सीसीटीवी में भारी मात्रा में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। मामले की जानकारी देते हुए गौरव सिंह ने कहा कि वह 24 तारीख को कम से लौट रहे थे, इस दौरान उनका मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ विवाद हो गया। घटना के दौरान वह तीन लोग थे। गौरव ने आरोप लगाए हैं कि मुस्लिम सामुदाय के व्यक्तियों द्वारा उन्हें जाति सूचक शब्द कहे गए। इसके बाद विरोध करने पर मामला गर्मा गया और भारी मात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सेवा सेतु कैंपों के माध्यम से घर-घर पहुंचेगी सरकारी सेवाएं

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं को...

बरिंदर कुमार गोयल ने नहरी पटवारियों की जायज मांगों पर विचार करने का दिया भरोसा

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

Punjab News: गणपति महाराज की दानपेटी से हुई चोरी, इलाकावासियों ने युवक को पकड़ा, देखें वीडियो

लुधियाना: देशभर में गणेश चतुर्थी बड़े हर्षोल्लास से मनाई...

हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा, शिक्षा और सपने पूरे करने का अवसर मिलना उसका अधिकार – Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की बाल-केंद्रित और संवेदनशील सोच का...

राज्यपाल ने सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए सर्वेश शर्मा को किया सम्मानित

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हमीरपुर के राजकीय बहुतकनीकी...

सेवा सेतु कैंपों के माध्यम से घर-घर पहुंचेगी सरकारी सेवाएं

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं को आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के...

बरिंदर कुमार गोयल ने नहरी पटवारियों की जायज मांगों पर विचार करने का दिया भरोसा

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने जल संसाधन विभाग की नहरी पटवार यूनियन के साथ...

Punjab News: गणपति महाराज की दानपेटी से हुई चोरी, इलाकावासियों ने युवक को पकड़ा, देखें वीडियो

लुधियाना: देशभर में गणेश चतुर्थी बड़े हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। भारत के सभी राज्यों के अलग-अलग शहरों...

हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा, शिक्षा और सपने पूरे करने का अवसर मिलना उसका अधिकार – Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की बाल-केंद्रित और संवेदनशील सोच का एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जहां सड़कों पर...