मथुराः यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, स्लीपर बस से उतरकर बाहर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। घटना में 6 की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की बताई जा रही है।
Expressway पर खड़े यात्रियों को कंटेनर ने रौं/दा, 6 की मौ/त, मचा ह/ड़कं/प#Encounternews #Expressway #ContainerCrash #RoadTragedy #EmergencyServices #BreakingNews #LocalUpdate pic.twitter.com/MYlnr0hrLm
— Encounter India (@Encounter_India) February 7, 2026
जानकारी मुताबिक, बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में बस रोक दी। कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी। फिर यात्रियों को रौंद दिया। घटना के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं मौके पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाना शुरू कर दिया है। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास हुआ। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
