Girl in a jacket
HomeNationalतेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 भाइयों की मौत

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 भाइयों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 दिन बाद थी बड़े भाई की शादी, घर में मातम का माहौल

दौसाः लालसोट में 2 चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की 2 दिन बाद शादी थी। दोनों भाई लगन समारोह का बचा हुआ सामान दुकानदार को वापस देने लालसोट जा रहे थे। कोथून रोड पर लाडपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया।

मृतक चचेरे भाइयों की फाइल फोटो।
मृतक चचेरे भाइयों की फाइल फोटो।

जानकारी देते मृतकों के पड़ोसी सुरेंद्र मीणा ने बताया कि श्रीराम मीणा के बड़े भाई किशनलाल की शादी 20 अप्रैल को है। 16 अप्रैल को लगन समारोह था, जिसमें बांटने के लिए स्टील के बर्तन लाए गए थे। कुछ बर्तन बच गए थे, जिनको वापस करने दोनों भाई लालसोट जा रहे थे। इसी दौरान लाडपुरा के पास हादसा हो गया। सुरेंद्र ने बताया कि जिस घर में शादी की खुशियां थी, वहां अब मातम पसर गया है। श्रीराम मीणा 4 भाई और 1 बहन हैं। उसके 2 साल का बेटा है।

वही, हेड कॉन्स्टेबल सीताराम गुर्जर ने बताया कि शनिवार शाम 4.30 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से 2 युवकों की मौत हो गई। सूचना पर लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया और शव मॉर्च्युरी में रखवाए। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर थाने ले जाया गया। दोनों युवकों की पहचान श्रीराम मीणा (25) पुत्र रोशनलाल मीणा और विराट मीणा (20) पुत्र शंकरलाल मीणा निवासी जगसरा, दत्तवास (टोंक) के रूप में हुई। दोनों चचेरे भाई थे। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -