Nationalरिटायर्ड कर्नल के परिवार पर बदमाशों का हमला, चेन लूटी; गोली मारने...

रिटायर्ड कर्नल के परिवार पर बदमाशों का हमला, चेन लूटी; गोली मारने की दी धमकी, देखें Viral Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रुद्रपुरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में कुछ लोगों ने सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के परिवार पर हमला कर दिया और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया। जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर एक सोने की चेन भी छीन ले गए। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) विभव सैनी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस अब इस फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक ये घटना 25 नवंबर की देर रात करीब 11:30 बजे बिगवाड़ा गेट के पास हुई। कुछ लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने कार को रोकने की कोशिश की। कुछ संदिग्ध लगने पर ड्राइवर सुखमन सिंह बाजवा ने कार नहीं रोकी और आगे बढ़ते रहे। जिसके बाद मोटरसाइकिल और स्कूटर पर सवार चार-पांच लोगों ने गाड़ी का पीछा किया और एक रिहायशी कॉलोनी के पास उसे घेरकर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने बंदूक दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, हाथापाई की और कार की खिड़कियां तोड़ दी। ये भी आरोप है कि उन्होंने बाजवा के गले से सोने की चेन छीन ली।

सुखमन सिंह पंजाब के रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल साधु सिंह बाजवा के बेटे हैं। घटना के समय वह गदरपुर इलाके के केशवगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपनी पत्नी, मां, बहन और चाची के साथ घर लौट रहे थे। हमले से कार में मौजूद महिलाएं और परिवार के अन्य सदस्य बुरी तरह डर गए। किसी तरह परिवार वहां से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: सड़क हादसों को लेकर Highway पर लगे जागरूकता बोर्ड, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते...

मथुरा में नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे Anant Ambani, हुए भावुक, देखें वीडियो

नई दिल्ली: देश के मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज...

Punjab News: घर में घुसकर बाइक लेकर चोर फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के ढंडारी खुर्द दुर्गा कॉलोनी गली नंबर...

संसद सत्र से पहले महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की हुंकार, ‘कोई रोक नहीं पाएगा’

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के आगामी...

Jalandhar News: सड़क हादसों को लेकर Highway पर लगे जागरूकता बोर्ड, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते हुए, गोराया की 'रोड सेफ्टी फोर्स' टीम ने गोराया से...

मथुरा में नंगे पैर गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे Anant Ambani, हुए भावुक, देखें वीडियो

नई दिल्ली: देश के मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी उत्तर प्रदेश के मथुरा में...

Punjab News: घर में घुसकर बाइक लेकर चोर फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के ढंडारी खुर्द दुर्गा कॉलोनी गली नंबर एक में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। आम...

संसद सत्र से पहले महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की हुंकार, ‘कोई रोक नहीं पाएगा’

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर...