Nationalबाहरी खाना-खाने से पहले सावधान, रोटी में थूकने के मामले में आरोपी...

बाहरी खाना-खाने से पहले सावधान, रोटी में थूकने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः अगर आप भी बाहर का खाना खाने के शौकिन है तो आप भी सावधान हो जाए। दरअसल, एक होटल कर्मचारी का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, होटल कर्मचारी रोटी सेंकने से पहले उसपर थूकता दिखाई दिया। पहले वो हाथों से रोटी को बेलता है फिर तंदूर में डालने से पहले उस पर थूकता है। किसी ने होटल के बाहर तंदूर में रोटियां बना रहे कर्मचारी की इस हरकत का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो को देखकर लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले में फलावदा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कर्मचारी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीओ पंकज लवानिया ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी।मामला ग्राम महलका का है। यहां होटल संचालक आमिर के होटल पर गांव का ही मुस्तकीम पुत्र अशफाक कर्मचारी के रूप में काम करता है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे होटल के बाहर तंदूर में रोटियां बनाई जा रही थीं। मुस्तकीम ने रोटी बनाकर तंदूर में डालने से पहले उस पर थूका, फिर उसे तंदूर में सेंकने के लिए डाला। मुस्तकीम की थूकने की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। ऐसे उसने सिर्फ एक रोटी बनाने में नहीं किया, बल्कि लगातार ही वो ऐसा करता रहा।

किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रही कथित हरकत को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। खाद्य पदार्थों की शुद्धता और लोगों की सेहत से जुड़े इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद फलावदा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया और थाने ले आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खाने-पीने की चीजें तैयार करते समय थूकने के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने रोटी बनाते समय ऐसी हरकत क्यों की और इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस करेंगी खुलासा जालंधर, ENS: नशे...

मूर्ति स्थापना दिवस पर गोपाल गौशाला पहुंचे सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती

संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद ऊना/सुशील पंडित : सदर विधानसभा क्षेत्र...

Punjab News: OCM मिल के बाहर धरने का गरमाया मामला, लगे गंभीर आरोप, देखे वीडियो

आरोपः सिरी साहिब से हमले की कोशिश  अमृतसरः ओसीएम मिल...

आग लगने से धूं-धूं-कर जली इंडेन गैस सिलेंडर की गाड़ी, देखें वीडियो

मुरादाबादः कटघर इलाके में आज एक इंडेन गैस सिलेंडर...

ढाबे में खाना खा रहे युवक से चार लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज

दिलवां में रात करीब 11 बजे की घटना, पुलिस...

Jalandhar News: 12 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस करेंगी खुलासा जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी...

मूर्ति स्थापना दिवस पर गोपाल गौशाला पहुंचे सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती

संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद ऊना/सुशील पंडित : सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गोपाल गौशाला, रायपुर सहोड़ा...

Punjab News: OCM मिल के बाहर धरने का गरमाया मामला, लगे गंभीर आरोप, देखे वीडियो

आरोपः सिरी साहिब से हमले की कोशिश  अमृतसरः ओसीएम मिल के बाहर पिछले 22 दिनों से धरने पर बैठे कर्मचारियों...

आग लगने से धूं-धूं-कर जली इंडेन गैस सिलेंडर की गाड़ी, देखें वीडियो

मुरादाबादः कटघर इलाके में आज एक इंडेन गैस सिलेंडर लोडर मैजिक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।...