Nationalदुष्कर्म और मारपीट के मामले में 15 साल की सजा पा चुके...

दुष्कर्म और मारपीट के मामले में 15 साल की सजा पा चुके आरोपी को SC ने किया बरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः 15 साल की सजा के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने बरी करते कहा कि आरोपी का अपराध साबित नहीं होने की वजह से ये कदम उठाया गया है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा। पीड़िता के बयान में कई अंतर पाए जाने और यौन हमले की पुष्टि का कोई मेडिकल सबूत नहीं मिलने की वजह से आरोपी को बरी किया गया है। कोर्ट ने ये भी माना कि पीड़िता का अकेला बयान सजा को बनाए रखने के लिए विश्वसनीय नहीं था।

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने गौर किया कि हालांकि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि कार के अंदर उसे पीटा गया और कई बार बलात्कार किया गया, लेकिन मेडिकल जांच में कोई चोट नहीं मिली। इसके साथ ही कार के अंदर ऐसी कोई चीज भी नहीं की मिली, जिससे मारपीट या कथित यौन संबंध के कोई सबूत मिल सकें।

कोर्ट ने कहा कि हम आरोपी को लगाए आरोपों के लिए दोषी नहीं ठहरा सकते, खासकर इसलिए क्योंकि पीड़िता के बयान में कई विसंगतियां हैं। पीड़िता के बयान के अलावा आरोपी के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं है जो उसे दोषी साबित करे।

कोर्ट ने कहा कि ध्यान देने वाली बात यह है कि जांच अधिकारी (IO) ने कार जब्त करने के बारे में कुछ नहीं कहा और न ही कार के अंदर ऐसी कोई जांच की गई जिससे मारपीट या कथित यौन संबंध के कोई निशान मिल सकें। केवल पीड़िता के बयान के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि उनका बयान इतना ठोस नहीं है कि उस पर भरोसा करके सजा सुनाई जा सके।

ये मामला इन आरोपों से जुड़ा है कि 17 अगस्त, 2019 को आरोपी ने पीड़िता को अपनी कार में लिफ्ट दी। जिसके बाद उसे चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक दी। इन्हें खाने के बाद वो बेहोश हो गई और इसके बाद दो अलग-अलग जगहों पर उसका यौन उत्पीड़न हुआ।

ट्रायल कोर्ट ने उसे IPC की धारा 376(1) के तहत दोषी ठहराया। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने उम्र का सबूत न होने के कारण पॉक्सो के आरोपों को तो हटा दिया, लेकिन रेप के मामले में दोषसिद्धि को बरकरार रखा। इसके बाद इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों...

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत सिंह लुधियाना: कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच लुधियाना...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का बिजली बिल बकाया होने की वजह से पावरकॉम ने...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों द्वारा हमला करने का मामला सामने है। जानकारी देते हुए...

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि भारतीय...