Nationalनागपुर में CJP करेगी बड़ा कार्यक्रम, Ashutosh Ranka ने शेयर किया वीडियो,...

नागपुर में CJP करेगी बड़ा कार्यक्रम, Ashutosh Ranka ने शेयर किया वीडियो, लोगों से की अपील

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी गुरुवार को नागपुर में सेव डेमोक्रेसी, सेव कॉन्सिटट्यूशन कार्यक्रम का आयोजन करने वाली है। ये कार्यक्रम शाम 4 बजे संविधान चौक पर होगा। इसको लेकर अब सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने एक्स पर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके संग अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि – ‘आइए हम सब मिलकर अपने संविधान को बचाएं’। आशुतोष रांका ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो दीपके भीमराव अंबेडकर के मूर्तिस्थल पर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ के कई अन्य नेता भी मौजूद दिखे। वीडियो में समानता को लेकर भीमराव अंबेडकर पर एक गाना भी लगाया गया है। इससे पहले सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा कि देश में डिजिटल सेंसरशिप लागू की जा रही है।

मेटा ने डिलीट किए पोस्ट

मीडिया से बात करते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि जनवरी से जून 2026 के बीच में मेटा के द्वारा 54 लाख पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। इसका एक ही कारण दिया गया है कि ऐसा मोदी सरकार के कहने पर हुआ है या नियमों का पालन करते हुए ऐसा किया गया है।

पीएम मोदी का किया जिक्र

रांका ने इस दौरान सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि – इस देश में ऐसा क्या हो गया है कि सिर्फ 6 महीनों में 54 लाख पोस्ट डिलीट करने पड़ गए जबकि पीएम मोदी से समर्थन से जु़ड़े कंटेंट को एल्गोरिदम पुश करता है जबकि बाबासाहेब से जुड़े कंटेंट को एल्गोरिदम नीचे कर देता है। हम मु्द्दा उठाने की कोशिश करते हैं जब भी एल्गोरिदम इसको खत्म कर देता है।

सीजेपी करेगी देश में सेंसरशीप लागू

सीजेपी नेता ने यह भी कहा है कि इस देश में खुलेआम तरीके से डिजिटल सेंसरशिप लागू की जा रही है। इसको हम बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेंगे। हम एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज को बुलंद करेंगे। इसके अलावा सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों...

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Punjab News : कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच निकले दो मार्च, देखें वीडियो

सिमरजीत बैंस ने उन्हें नहीं बुलाया : राणा गुरजीत सिंह लुधियाना: कांग्रेस पार्टी में एकता के दावों के बीच लुधियाना...

Punjab News: Driving Test Centre का बिजली बिल न भरने पर कटा Connection, देखें वीडियो

होशियारपुर: टांडा रोड पर स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का बिजली बिल बकाया होने की वजह से पावरकॉम ने...

Ludhiana News: पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों का हमला, देखें CCTV

लुधियाना: शहर के पोर्श इलाके मे महिलाओ पर कुत्तों द्वारा हमला करने का मामला सामने है। जानकारी देते हुए...

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि भारतीय...