जालंधर, ENS: फिल्लौर से आ रही वेरका की गाड़ी हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी वेरका मिल्क प्लांट में आ रही थी और वेरका मिल्क प्लांट से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। हादसे में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में चालक का बचाव हो गया। वहीं गाड़ी के टायर अलग हो गए।
घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इस हादसे में लोगों की मदद से ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चालक ने कहा कि गाड़ी का टायर फटने से यह हादसा हुआ। जिसके बाद डिवाइडर से टकराकर उसकी गाड़ी पलट गई। हादसे में गाड़ी का फ्रंट शीशा भी टूट गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क किनारे करवाया गया। जिसके बाद लगे जाम को पुलिस द्वारा खुलवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सुबह 8.30 बजे यह घटना हुई है। लोगों की मदद से चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। शुरुआती जांच में टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

