पटियालाः समाना में भवानीगढ़ रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक्टिवा पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में नाबालिग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग की एक्टिवा पेड़ से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद लोगों की मदद से बच्चे को 108 एम्बुलेंस के ज़रिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक लगभग 15 साल का लग रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चुरी में रखवा दिया है।

