Unaगुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर ऊना स्थित ऐतिहासिक किला बाबा साहिब सिंह बेदी में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने ऊना नगर के संस्थापक एवं श्री गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने गुरु पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर ऐतिहासिक एवं दिव्य स्थल किला बाबा साहिब सिंह बेदी में आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि बाबा बेदी का ऊना के विकास, जनकल्याण और गरीबों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में उनका विशेष सम्मान है। उनकी उपस्थिति से यह पावन स्थल और भी दिव्यता का अनुभव करवाता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश देती हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में संगत गुरु चरणों में शीश नवाने पहुंची है। उन्होंने संत समाज और समस्त संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा भी उपस्थित रहे। बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विवेक शर्मा और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। रागी जत्थों ने गुरबाणी का शब्द कीर्तन एवं कथा के माध्यम से संगत को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और जीवन दर्शन से अवगत करवाया। बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने अपने प्रवचनों में संगत को गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने तथा ‘किरत करो, वंड छको और नाम जपो’ के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का सर्व-सांझीवालता का संदेश आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही पूरी दुनिया को सही दिशा प्रदान करने में सक्षम है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर:...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) :...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी...

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरु...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) : पंजाब की राजनीति में अकाली दल और BJP के गठबंधन...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आधुनिक...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी सवार दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया...