MogaPunjab News: खुशहाल पंजाब रैली को लेकर ट्रैफिक रूट जारी, आवाजाही रहेगी...

Punjab News: खुशहाल पंजाब रैली को लेकर ट्रैफिक रूट जारी, आवाजाही रहेगी बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा: पंजाब के गांव नथुवाला जदीद में 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी की ओर से करवाई जा रही ‘खुशहाल पंजाब विशाल रैली’ को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। वहीं, रैली के दौरान आम लोगों को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मोगा ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट प्लान जारी किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैफिक एजुकेशन सेल के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रास्तों को डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर और फरीदकोट से चंडीगढ़ या लुधियाना जाने वाले लोग तलवंडी भाई चौक से जीरा, कोट ईसे खां, धर्मकोट और सिद्धवां बेट के रास्ते अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।

इसी तरह लुधियाना, चंडीगढ़ और पटियाला से श्री अमृतसर साहिब जाने वाले लोग जगराओं से नानकसर गुरुद्वारा साहिब के पास से होते हुए कोकरी कलां के रास्ते आगे जा सकते हैं। श्री दरबार साहिब और बाबा बुड्ढा साहिब जाने वाले श्रद्धालु मखू वाला रास्ता अपना सकते हैं, जबकि फिरोजपुर और फरीदकोट जाने वाले लोग जीरा के रास्ते जा सकते हैं। पटियाला और संगरूर से श्री अमृतसर साहिब जाने वाले लोग निहाल सिंह वाला, बाघापुराना और मुदकी के रास्ते अपना सफर तय कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि श्री अमृतसर साहिब, बाबा बुड्ढा साहिब और गुरदासपुर से पटियाला या लुधियाना जाने वाले लोग मखू से कोट ईसे खां, धर्मकोट और सिद्धवां बेट के रास्ते जा सकते हैं। वहीं, पटियाला जाने वाले लोग मखू से मुदकी, बाघापुराना और निहाल सिंह वाला वाला रास्ता अपना सकते हैं। इसके अलावा श्री मुक्तसर साहिब, गंगानगर और अबोहर से लुधियाना जाने वाले लोग बाघापुराना से निहाल सिंह वाला और हठूर के रास्ते जगराओं पहुंच सकते हैं।

अंत में उन्होंने आम लोगों से अपील की कि 26 नवंबर को मोगा से लुधियाना जाने वाले रास्ते पर आम जनता के लिए आवाजाही बंद रहेगी। इसलिए लोग पुलिस की ओर से जारी किए गए रूट प्लान के अनुसार ही अपने सफर की योजना बनाएं, ताकि किसी को भी ट्रैफिक संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

श्री कपाल मोचन मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद बने आकर्षण

चंडीगढ़: मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री में आयोजित...

पानीपत में आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम को लागू करने के लिए मिली 4097.75 लाख की स्वीकृति

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा...

Punjab News: CM Mann बोले- अकाली-भाजपा का गठजोड़ नहीं ये ठगजोड़, देखें Live

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी में...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत : Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु...

श्री कपाल मोचन मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद बने आकर्षण

चंडीगढ़: मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदि बद्री में आयोजित प्रदर्शनी के साथ लगे स्वदेशी मेले में स्वयं सहायता समूहों...

पानीपत में आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम को लागू करने के लिए मिली 4097.75 लाख की स्वीकृति

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी बुनियादी ढांचे को आधुनिक, सुरक्षित और...

Punjab News: CM Mann बोले- अकाली-भाजपा का गठजोड़ नहीं ये ठगजोड़, देखें Live

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी में आज गठजोड़ हो गया। वहीं अकाली-भाजपा के गठजोड़ को लेकर...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत : Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की कालजयी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए...