Himachal Govtनशे के खिलाफ सभी वर्गों का साथ जरुरी है - CM Sukhu

नशे के खिलाफ सभी वर्गों का साथ जरुरी है – CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य से चिट्टे सहित सभी प्रकार के मादक पदार्थों का समूल नाश करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सभी संबंधित विभागों एवं केंद्रीय एजेंसियों को आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ नशे के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में पुलिस एवं स्पेशल टास्क फोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि कार्रवाई केवल छोटे स्तर के तस्करों तक सीमित न होे, बल्कि मुख्य सरगनाओं, उनके सहयोगियों, आपूर्ति नेटवर्क, वित्तीय स्रोतों तथा अंतरराज्यीय संबंधों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

पिछले चार वर्षों में प्रदेश में 7,950 एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए तथा 12,302 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 1,384 किलोग्राम चरस और 59 किलोग्राम चिट्टा सहित बड़ी मात्रा में अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। वर्ष 2023 में पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम लागू होने के बाद अब तक 225 कुख्यात तस्करों को निरुद्ध किया गया, जिनमें 159 को वर्ष 2026 में निरुद्ध किया गया है। इस अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।

शैक्षणिक संस्थानों में एंटी-ड्रग क्लब, प्रहरी क्लब एवं साथी-शिक्षा कार्यक्रमों को मजबूत किया जा रहा है। जून से अगस्त 2026 के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा 158 स्कूलों को गोद लिया गया तथा 332 शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रदेश के लगभग 9,677 शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Akali-BJP गठबंधन पर गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

Punjab News: युवक ने मां और दो पालतू कुत्तों को गोलियों से भूना, खुद की खुदकुशी

इंग्लैंड से लौटा, पत्नी पहले छोड़कर जा चुकी अमृतसरः...

धर्मेंद्र की Death Anniversary पर भावुक हुई Hema Malini, बोली – ‘दुख आज भी गहरा है’

मनोरंजन: बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर धर्मेंद्र देओल की 24...

Jalandhar News: Akali-BJP गठबंधन पर गुरुद्वारा साहिब में हुई अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अकाली-भाजपा पार्टी का आज दिल्ली में स्थित...

Punjab News: Akali-BJP गठबंधन जनता की मांग, दोनों पार्टियां पंजाब की बेहतर के लिए एक साथ आई: खन्ना, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी...

Punjab News: युवक ने मां और दो पालतू कुत्तों को गोलियों से भूना, खुद की खुदकुशी

इंग्लैंड से लौटा, पत्नी पहले छोड़कर जा चुकी अमृतसरः जुझार सिंह एवेन्यू में उस समय हड़कंप मच गया, जब...

धर्मेंद्र की Death Anniversary पर भावुक हुई Hema Malini, बोली – ‘दुख आज भी गहरा है’

मनोरंजन: बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर धर्मेंद्र देओल की 24 नवंबर को पहली डेथ एनिवर्सिरी है। इस दौरान उनकी पत्नी...