Nationalस्कॉर्पियो चालक ने BJP MLA के काफिले की गाड़ियों को मारी टक्कर,...

स्कॉर्पियो चालक ने BJP MLA के काफिले की गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के जनपद में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर नशे की हालत में स्कॉर्पियो सवार 4 युवकों ने सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की गाड़ी समेत कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विधायक सुशील सिंह बाल-बाल बच गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले की 3 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ, जब विधायक बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सैयदराजा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुशील सिंह अपने समर्थकों के साथ बिहार से वापस लौट रहे थे।

उनके काफिले में एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं, जो वाराणसी की तरफ जा रही थीं। बीजेपी विधायक ने इस दुर्घटना को संदिग्ध बताया है। बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने हादसे को संदिग्ध बताते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से काफिले की गाड़ियों को टक्कर मारी गई है, वह संदिग्ध है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक का कहना है कि जांच के बाद ही सभी तथ्य सामने आ पाएंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बंद फाटक के बीच ट्रैक पर फंसा ई-रिक्शा, लगातार गुजरी 3 ट्रेनें, देखें वीडियो

इटावाः भरथना रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर उस समय...

Sheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार से की विमान भेजने की मांग

नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले...

BJP-Akali Dal दल का हुआ गठजोड़! 1 बजे अमित शाह और सुखबीर बादल करेंगे प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

बंद फाटक के बीच ट्रैक पर फंसा ई-रिक्शा, लगातार गुजरी 3 ट्रेनें, देखें वीडियो

इटावाः भरथना रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन आने के दौरान रेलवे फाटक...

Brezza कार नहीं मिली तो लौटा दी बारात, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के सिपाही पर FIR के दिए आदेश

सोनीपतः शादी के दिन ब्रेजा कार की मांग पूरी नहीं होने पर बारात लौटाने के मामले में अब हरियाणा...

दुरंतो एक्सप्रेस लेट होने से छूटी कपल की फ्लाइट, रेलवे को चुकाने होंगे 63 हजार रुपए, कंज्यूमर कोर्ट के आदेश

नई दिल्लीः जम्मू की एक डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट ने नॉर्दर्न रेलवे और यूनियन ऑफ इंडिया को एक दंपति को...

Sheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार से की विमान भेजने की मांग

नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले दो साल से अधिक समय से भारत में निर्वासित जीवन...