NationalSheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार...

Sheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार से की विमान भेजने की मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले दो साल से अधिक समय से भारत में निर्वासित जीवन बिता रही हैं। वह 16 दिसंबर को बांग्लादेश के विजय दिवस पर ढाका लौटने की तैयारी में हैं। ये जानकारी उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को दी। दरअसल, यह पहली बार है जब हसीना ने अपनी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय की है। इससे बांग्लादेश में राजनीतिक और कानूनी तनाव बढ़ सकता है, जहां उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगा हुआ है। साथ ही इस महीने की शुरुआत में जब उन्होंने नया पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे, तब से वहां हिंसा भी बढ़ गई है।

अपने खिलाफ हिंसक विद्रोह के बाद दिल्ली भागने के कुछ महीनों बाद उनके दस्तावेज रद कर दिए गए थे। अब हसीना ने इन दस्तावेजों को फिर से हासिल करने की कोशिश करने के साथ-साथ, बांग्लादेश सरकार से आग्रह किया है कि वे उनकी वापसी के लिए देश की सरकारी एयरलाइन बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की व्यवस्था करें।

उनके प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने एक बयान में कहा कि 5 अगस्त, 2024 को शेख हसीना को एक बांग्लादेशी विमान से ही भारत लाया गया था, इसलिए अब वह सरकार से मांग करती हैं कि वह दिल्ली से ढाका तक उनकी हवाई यात्रा की व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि संविधान के खिलाफ जाकर ऐसी परिस्थितियों में उन्हें निर्वासित किया गया था, लिहाजा अब यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह 16 दिसंबर को विजय दिवस पर उनकी बांग्लादेश वापसी सुनिश्चित करे।

बांग्लादेश सरकार के एक प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, बांग्लादेश के एक मंत्री ने रविवार को समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया था कि मौत की सजा का सामना कर रहीं हसीना के स्वदेश लौटने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि हसीना को वापस लाने के लिए विमान भेजने के संबंध में भारत के साथ कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

BJP-Akali Dal दल का हुआ गठजोड़! 1 बजे अमित शाह और सुखबीर बादल करेंगे प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

CJP नेता सौरव दास का आरोप, मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव...

मेले में घोड़े की लगी ₹71 लाख की बोली, मालिक बोला- नॉट फॉर सेल, देखें वीडियो

हापुड़: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा कार्तिक मेले के...

दुरंतो एक्सप्रेस लेट होने से छूटी कपल की फ्लाइट, रेलवे को चुकाने होंगे 63 हजार रुपए, कंज्यूमर कोर्ट के आदेश

नई दिल्लीः जम्मू की एक डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट ने नॉर्दर्न रेलवे और यूनियन ऑफ इंडिया को एक दंपति को...

BJP-Akali Dal दल का हुआ गठजोड़! 1 बजे अमित शाह और सुखबीर बादल करेंगे प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासत गरमाई हुई है। बताया जा रहा है...

CJP नेता सौरव दास का आरोप, मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे...

मेले में घोड़े की लगी ₹71 लाख की बोली, मालिक बोला- नॉट फॉर सेल, देखें वीडियो

हापुड़: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा कार्तिक मेले के खच्चर बाजार में 30 महीने का नुकरा नस्ल का घोड़ा...