Unaबनखंडेश्वर मंदिर के पास पुलिस ने बाइक सवार से पकड़ा 6.37 ग्राम...

बनखंडेश्वर मंदिर के पास पुलिस ने बाइक सवार से पकड़ा 6.37 ग्राम चिट्टा, एक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए 6.37 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 नवंबर 2026 की देर शाम पुलिस थाना हरोली के प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बनखंडी स्थित वनखंडेश्वर मंदिर के पास यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। नियमानुसार तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के हैंडल के साथ बांधी गई चुनरी से 6.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपित की पहचान अजय कुमार निवासी वार्ड नंबर-7, मोहल्ला दमदमा, तहसील एवं जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। नशा तस्करी के नेटवर्क को खंगालने के लिए आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल की जा रही है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

जिला पुलिस ऊना ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर:...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) :...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरु...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) : पंजाब की राजनीति में अकाली दल और BJP के गठबंधन...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को श्री गुरु...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आधुनिक...