Entertainmentतलाक के बाद टूटे Zorawar Singh, वीडियो शेयर कर बयान किया दर्द,...

तलाक के बाद टूटे Zorawar Singh, वीडियो शेयर कर बयान किया दर्द, बोले – ‘मैं एक लूजर हूं’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: मशहूर एक्ट्रेस कुशा कपिला तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है। तलाक के बाद एक्ट्रेस इन दिनों अपने काम और फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं परंतु कुशा कपिल के पति जोरावर सिंह अहलुवालिया इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। जोरावर ने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने अपना दर्द फैंस के साथ शेयर किया है।

वीडियो में इमोशनल नजर आए जोरावर

एक्ट्रेस कुशा कपिला के एक्स पति वीडियो में जोरावर इमोशनल नजर आ रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वो अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर पर बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने उन चीजों पर भी बात की है जिनको अब वो खो चुके हैं। इस दौरान जोरावर ने अपनी टूटी शादी और करियर के बारे में भी जिक्र किया है।

जोरावर ने कहा कि – ‘मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा था। यह मेरी मेंटल हेल्थ के लिए था क्योंकि मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा था। इसके बाद मुझे कुछ बिजनेस अपॉर्चुनिटिज भी मिली है जिनके लिए मेरा कैमरे के सामने आने का मन ही नहीं था। मैं लो प्रोफाइल रहना चाहता था एक बात जो मैं कंफेस करना चाहता हूं वो यह है कि मैं एक लूजर हूं’।

मैंने सब कुछ खो दिया

उन्होंने आगे कहा कि – ‘पिछले कुछ सालों में मैंने वो सबक कुछ खो दिया है जिसकी मुझे दिल से परवाह थी मैं अपनी शादी नहीं बचा पाया। मैंने अपनी कॉपोरेट जॉब खो दी। मैंने वो घर दिया जो मैंने खुद के लिए बनाया ता। मैंने अपना आत्मसम्मान खो दिया। मैंने खुद को लेकर अच्छा महसूस करने का एहसास खो दिया। मैं दूसरों से लगातार खुद की तुलना करने की लड़ाई हार गया और जब मैंने यह सब खोया तो मैंने कुछ और चीजें भी खो दी’। मैंने अपना पुराना रुप खो दिया। खुद पर तरस खाना छोड़ दिया। छह बार गिरो सात बार उठो हारते-हारते मैं एकदम नीचे पहुंच गया और जब सबसे नीचे पहुंचा तो वो आखिरी सहारा या निचला मुकाम भी पीछे छूट गया।

खुद पर रखा विश्वास

जोरावर ने कहा कि – ‘बचपन से ही खासकर स्कूल में या बड़े होते समय मुझे ऐसा कहलाने से बुर लगता था फिर जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ मुझे समझ आया कि मैं इससे जितना भागता रहा यह उतना ही मेरे साथ बना रहा और आज मैं इसे स्वीकार कर रहा हूं मैं एक लूजर हूं जिसने सबकुछ खो दिया लेकिन फिर भी खुद पर विश्वास रखा’। सारी मुश्किलों के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने आगे कहा कि वो सबकुछ दोबारा हासिल कर लेंगे। उन्होंने बुरे दौर से गुजर रहे लोगों को भी सलाह दी कि वो धैर्य के साथ हर दिन का सामना करें।

6 साल में टूट गई थी शादी

कुशा कपिला और जोरावर सिंह अहलूवालिया की बात करें तो दोनों ने साल 2017 में शादी रचाई थी परंतु 6 साल के बाद 2023 में दोनों ने आपसी सहमति के बाद अलग होने का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद कुशा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ा था हालांकि कुशा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अमृतसर पुलिस ने 1,210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

चंडीगढ़/अमृतसर: गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन का पता...

Punjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हनी-ट्रैप...

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान के जरिए हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए : राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर...

अमृतसर पुलिस ने 1,210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

चंडीगढ़/अमृतसर: गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाने तथा उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक वापस पहुंचाने के...

Punjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हनी-ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां, गिरोह का पर्दाफाश करते...

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान के जरिए हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए : राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों, जिनमें जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन,...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर जताया रोष बद्दी,सचिन बैंसल: सरकार की प्रस्तावित हिमचंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना को...