Nationalखुले BSES पैनल के अंदर लड़के को लगा करंट, मौत; विधायक ने...

खुले BSES पैनल के अंदर लड़के को लगा करंट, मौत; विधायक ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी स्थित एक शॉपिंग सेंटर में शुक्रवार शाम को एक 11 साल के लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह एक खुले BSES इलेक्ट्रिकल पैनल के अंदर मौजूद खुले तारों के संपर्क में आ गया था। शाम करीब 7ः10 बजे घटना की सूचना मिलने पर पुलिस M ब्लॉक स्थित DDA लोकल शॉपिंग सेंटर पहुंची। वहां लड़का BSES इलेक्ट्रिकल पैनल के फ्यूज जंक्शन बॉक्स के अंदर बेहोश पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि बिजली सप्लाई बंद करके लड़के को बाहर निकाला गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

विकासपुरी के इंदिरा कैंप नंबर 4 में रहने वाले आशीष को पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच से पता चला है कि शाम करीब 6:45 बजे लड़का अन्य बच्चों के साथ लुका-छिपी खेल रहा था। इसी दौरान वह छिपने के लिए खुले इलेक्ट्रिकल पैनल के अंदर चला गया, जहां वह खुले बिजली के तारों के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया। मेडिकल रिकॉर्ड में भी इलेक्ट्रिकल बॉक्स के अंदर खुले तारों से करंट लगने का जिक्र है।

वहीं विधायक जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दर्दनाक हादसे की जवाबदेही तय करने के बोला। चाहे जिम्मेदारी बिजली मंत्री की हो, बिजली विभाग के अधिकारियों की हो या संबंधित कर्मचारियों की, दोषियों की जवाबदेही तय हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आशीष को न्याय मिलना चाहिए। किसी और परिवार का चिराग इस तरह नहीं बुझना चाहिए।

स्थानीय निवासी फिरोज आलम ने बताया कि बच्चे बाहर खेल रहे थे, तभी वह लड़का छिपने के लिए पैनल के अंदर चला गया। उन्होंने कहा कि एक बच्चा यह कैसे जान सकता है कि ऐसे पैनल में कितने वोल्ट का करंट दौड़ रहा है? एक अन्य बच्चे ने आकर हमें घटना के बारे में बताया, जिसके बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे।

मृतक के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी लड़के की मदद के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया।

BSES ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, बच्चा खेलते समय छिपने के लिए बिजली के फीडर पिलर के अंदर चला गया था। कंपनी का दावा है कि फीडर पिलर का ढक्कन चोरी हो गया था, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली थी। BSES इस घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की जांच में पूरा सहयोग कर रही है।

कंपनी ने कहा कि उसके अधिकारी बच्चे के परिवार के संपर्क में हैं, ताकि उन्हें जरूरी मदद दी जा सके और नियमानुसार मुआवजा दिलाने में सहायता की जा सके। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिजली के उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। भारतीय न्याय संहिता की धारा 289 (मशीनरी के संबंध में लापरवाही) और धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश,...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ...

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में आयोजित विशाल छिंज मेले में...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये में दी थी सुपारी बालाघाट: मध्य प्रदेश के...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तेज़ आवाज़ को लेकर पड़ोसियों...