Unaचुरड़ी और लोहारा स्कूलों में विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी

चुरड़ी और लोहारा स्कूलों में विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों और कानूनी अधिकारों पर हुए जागरूकता कार्यक्रम

ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुरड़ी (बंगाणा) और लोहारा (अंब) में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को कानूनी अधिकारों, नशे से बचाव और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया गया।

लोहारा स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नालसा की ‘मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों को न्याय तक पहुंच संबंधी योजना, 2025’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभावित लोगों के अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, साइबर अपराधों और नालसा की डॉन योजना के बारे में भी बताया गया।

चुरड़ी स्कूल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के 14 से 27 नवंबर तक चल रहे ‘डॉन’ (ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन) पखवाड़े के तहत कार्यक्रम हुआ। पैनल अधिवक्ता नीरज कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों, इसकी शुरुआती पहचान और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नशे से बचाने में अभिभावकों की भूमिका के साथ साइबर धोखाधड़ी और अपराधों से सतर्क रहने के बारे में भी बताया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं...

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी का जीरकपुर में...

Jalandhar News: प्रकाश पर्व को समर्पित कल निकाला जाएगा नगर कीर्तन, सभी तैयारियां पूरी, देखें वीडियो

जालंधर: महानगर में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 21 नवंबर को भव्य नगर...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी...