Haryanaमरीज की मौत पर नर्सों सहित 6 कर्मी सस्पेंड, कर्मियों ने की...

मरीज की मौत पर नर्सों सहित 6 कर्मी सस्पेंड, कर्मियों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर 6 में सिविल अस्पताल में एक 35 वर्षीय मरीज आशीष कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद प्रशासन द्वारा 5 नर्स और एक क्लास कर्मी को सस्पेंड किया गया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग के एक्शन के विरोध में अन्य कर्मी हड़ताल पर चले गए। ऐसे में कर्मियों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। दरअसल, सभी नर्स और क्लास 4 कर्मियों के द्वारा काम छोड़कर हड़ताल की जा रही है।

कर्मियों का कहना है कि जब तक उनके सस्पेंड किए हुए कर्मचारी बहाल नहीं किए जाते, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी के साथ कर्मियों द्वारा 23 नवंबर को प्रदेश भर में हड़ताल करने का ऐलान किया गया है। हड़ताल के चलते अस्पताल में भर्ती मरीज को छुट्टी दी जाने की बात भी सामने आई है। कर्मियों की हड़ताल के चलते लोगों को उपचार की समस्या आ रही है।

नर्सिंग स्टाफ के अध्यक्षा विनिता बांगड़ के अनुसार अस्पताल में हार्ट अटैक का मरीज आया था और वह इलाज के लिए तड़पता रहा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने माना कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और अस्पताल में मरीज को उपचार नहीं मिल पाया। हालांकि, विनिता का कहना है कि इस सब में नर्सों की कोई गलती नहीं है। अगर हमारे पास कोई मरीज आता है और अगर उसका कार्ड भी ना बना हो तो तब भी हम इलाज करते है।

लेकिन इस मरीज को 601 नंबर में भेज दिया गया था। अब हमारी 5 नर्सिंग स्टाफ सस्पेंड कर दी गई और एक क्लास 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हार्ट पेशेंट के लिए प्रोटोकॉल भी गलत है और समय पर उसे उपचार मिलना चाहिए और इसमें नर्सिंग स्टाफ का कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी यह स्ट्राइक जारी रहेगी और यह संदेश पूरे हरियाणा में जाएगा और पूरे हरियाणा में हड़ताल की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

ऊना-अंब रोड पर निजी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना (सुशील पंडित): ऊना-अंब सड़क पर इंडियन ऑयल पेट्रोल...

राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला के ऐतिहासिक...

Punjab News: बॉर्डर पर दिखा ड्रोन, एक्शन मोड में BSF और पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन...

Punjab News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ‘यादा सुर्खपुरिया’ ‘आप पार्टी’ में शामिल

मोहालीः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

ऊना-अंब रोड पर निजी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना (सुशील पंडित): ऊना-अंब सड़क पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप निजी बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार...

Jalandhar News: 3 नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: किसानों ने गन्ने की फसल के रेट और गन्ना मिल समय पर चलाने को लेकर प्रेस वार्ता...

राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार, कोलकाता द्वारा आयोजित...

Punjab News: बॉर्डर पर दिखा ड्रोन, एक्शन मोड में BSF और पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियों को देखने के बाद बीएसएफ और पंजाब...